{"_id":"59397c6e4f1c1bc5068b4590","slug":"41496939630-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से सर्राफा व्यापारी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के इरादे से सर्राफा व्यापारी को मारी गोली
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफ को बदमाशों ने गोली मारी
हालत गंभीर, दुकान बंद कर जा रहा था घर
लोगों के दौड़ने पर नहीं हो सकी लूट, करनैलगंज में वारदात
करनैलगंज। दुकान बंद कर बुधवार देर रात घर जा रहे एक सराफा व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। हमले में सराफा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा व्यापारी हमले में बाल बाल बच गया। घायल व्यापारी को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में व्यापारी ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी के रहने वाले मनीष गुप्ता भग्गड़वा बाजार में सराफा की दुकान करते हैं। बुधवार की देर शाम वह दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। मनीष के साथ धागा बटन का दुकान करने वाला सदर बाजार नई बस्ती निवासी मुदस्सिर हुसैन भी था। दोनों दत्तनगर गांव के पास पहुंचे ही थे कि बदमाशों लूट के इरादे से हमला कर दिया। उन पर गोली चला दी। बाइक पर पीछे बैठा मुदस्सिर हुसैन हमले में बच गया लेकिन गोली सीधे मनीष गुप्ता के मुंह पर जा लगी और वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। व्यापारी मुदस्सिर हुसैन ने अन्य लोगो की सहायता से मनीष को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पहुंचाया, जहां से मनीष को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। कोतवाल अंगद राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।