फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे एक लाख

स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे एक लाख

Thu, 07 Mar 2019 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे एक लाख
जीप सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे एक लाख
विज्ञापन


गोंडा। सोहिला के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात तेल डलवाने के बहाने आए जीप सवार बदमाशों ने पहले तो नाजिल मैन से स्कार्पियों में 1600 रुपये का डीजल डलवाया जब उसने रुपये मांगे तो बदमाशों ने नाजिलमैन को जमकर पीटा और एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

लूट की सूचना पर थाना धानेपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पंप पर लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।

थाना धानेपुर क्षेत्र के रहने वाले श्री राम शरण सिंह का थाना क्षेत्र के सोहिला में पेट्रोल पंप है। पंप के सहायक प्रबंधक नंद किशोर यादव ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे स्कार्पियो से आए तीन बदमाशों ने पहले नाजिलमैन भरतलाल से स्कार्पियो से डीजल डालने को कहा।
विज्ञापन


नाजिल मैन ने स्कार्पियों में तेल डालने के बाद जब रुपये मांगे तो स्कार्पियो में दो बदमाशों ने नाजिलमैन को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। सहायक प्रबंधक नंद किशोर यादव के मुताबिक इसी बीच बदमाशों ने नाजिलमैन भरतलाल से एक लाख रुपये लूट लिए और मुख्यालय की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष धानेेपुर अतुल चतुर्वेदी ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि एक लाख रुपये की लूट है या नही। यह कह पाना अभी संभव नही है।

पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उसके आधार पर ही पता चलेगा कि लुटेरे कौन थे और कितने रुपये की लूट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed