फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बीमारी से तंग वनकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

बीमारी से तंग वनकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

Mon, 18 Feb 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बीमारी से तंग वनकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

विज्ञापन
बीमारी से तंग वनकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया

गोंडा। महादेवा गांव के रहने वाले एक वनकर्मी ने बीमारी से तंग आकर रविवार की देर रात अपने घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले तमंचे को सीज कर दिया है।

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के महादेवा गांव के रहने वाले 58 वर्षीय मालिक सिंह टिकरी रेंज के रामगढ़ में बनकर्मी थे। वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके पैरों में दिक्कत थी, जिससे वह चल नहीं पाते थे और व्हील चेयर पर रहते थे।
विज्ञापन


इलाज के बाद भी बीमारी से राहत ने मिलने से तंग आकर मालिक सिंह ने रविवार की देर रात अपने घर में खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले तमंचे को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भज दिया है। सीओ तरबगंज केसी सिंह ने बताया कि वनकर्मी मालिक सिंह न्यूरो की बीमारी से पीड़ित थे, इससे तंग आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed