फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कमरे में लटकता मिला युवक का शव

कमरे में लटकता मिला युवक का शव

Mon, 26 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
कमरे में लटकता मिला युवक का शव
कमरे में लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन


गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के डेबरीकला गांव के मजरे पूरे भदैया के रहने वाले अजय कुमार सिंह (21) के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां बाप की मौत के बाद अजय अकेला रह गया था।

हाल ही में उसने कोलकाता की रहने वाली एक महिला से विवाह किया था, कुछ दिनों पहले पति पत्नी के बीच आपसी खटपट हुई तो उसकी पत्नी अपने मायके कोलकाता चली गई। पत्नी के जाने के बाद से ही अजय अवसाद ग्रस्त रहने लगा था।
विज्ञापन


पड़ोसियों के मुताबिक रविवार की रात वह अपने कमरे में दरवाजा बंदकर सोने गया था। सोमवार की सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी पट्टीदारों ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंका होने पर लोगों ने झांक कर देखा तो अजय का शव फंदे से लटक रहा था। पट्टीदारों की सूचना पर डायल 100 के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed