फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गारर्मेंट्स की दुकान में आग से 20 लाख रुपये की सम्पति जली

गारर्मेंट्स की दुकान में आग से 20 लाख रुपये की सम्पति जली

Sun, 07 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गारर्मेंट्स की दुकान में आग से 20 लाख रुपये की सम्पति जली
रेडीमेड गारमेंट्स का शोरूम राख, दूसरी मंजिल से कूदी महिला झुलसी
विज्ञापन


गोंडा। राधाकुंड इलाके में शनिवार सुबह एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शार्ट शर्किट से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि शोरूम ही नहीं आसपास के घरों की करीब करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।

इस हादसे के दौरान में दूसरी मंजिल पर फंसे दुकानदार के घर की एक महिला जान बचाने के लिए खिड़की से नीचे कूद गई। जिससे वह गंभीररूप से घायल होकर झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधाकुंड में गोपाल गुप्ता के गारमेंट्स की दुकान में शनिवार को सुबह तकरीबन 10.20 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे दुकान में फैल गई। भीषण लपटें दुकान के बाहर फैलकर पड़ोसी धनपाल के दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर घर के लोगों में चीख पुकार मच गई। दुकान से उठने वाली लपटों की तपिश व जानलेवा धुआं दुकान के दूसरी मंजिल पर खिड़की से अंदर पहुंचने लगा तो दुकानदार के परिवारीजन बच्चे घबराहट में जान बचाने के लिए छत पर पहुंच गए, वहां पर भी धुएं की चादर घिरते देख वह पड़ोस के लोगों की छत से निकलकर जान बचाई।

इसी में गोपाल की पत्नी पत्नी कुसुम जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे कूद गई। जिससे वह आग की चपेट में आने से झुलसने के साथ ही घायल भी हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस बीच मौके पर हाजी सिकंदर, सुभाष अग्रवाल व मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने व आग से घिरे घरों का सामान निकलवाने के प्रयास में लगे रहे।

वहीं घटना की सूचना पाकर सीओ सदर जटाशंकर राव, नगर कोतवाल अशोक कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर टेंडर के पहुंचने पर जवानों ने पहुंचते ही मोर्चा संभाला।

दूसरी दुकान मकान की ओर बढ़ रही लपटों पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं शहर के एक दुकान में आग लगने की घटना की खबर भी शहर में आग की तरह फैलने से बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

नगर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वायरलेस पर अलर्ट करने के साथ फायर टेंडर को बुलाकर लगा दिया गया। जिससे आग को और फैलने से रोकने में मदद मिली।

नुकसान का मिलेगा मुआवजा

आग लगने के क्षति का आंकलन करा लिया गया है। दो दुकानदारों के अलावा आसपास के कुल चार लोगों की करीब 19.90 लाख रुपये की क्षति हुई है। एक महिला झुलस कर घायल हो गई है।


चिकित्सकों को उसके समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। आग से आथिक क्षति की क्षति होने का शासन की ओर से अनुमन्य किये गये नियम के तहत आर्थिक सहायता व मुआवजा दिया जाएगा।
-सुभाष चन्द प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed