फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   छेडख़ानी कर रहे युवक को महिला ने दौड़ाया

छेडख़ानी कर रहे युवक को महिला ने दौड़ाया

Tue, 01 May 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
छेडख़ानी कर रहे युवक को महिला ने दौड़ाया

विज्ञापन
छेड़खानी कर रहे युवक को महिला ने दौड़ाया

गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी युवक को दौड़ा लिया।

दांव उल्टा होता देख आरोपी युवक भागकर अपने घर में घुस गया। उधर महिला की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी के घर को घेर लिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला मंगलवार को दोपहर में गांव के बाहर शौच के लिए गर्ई थी। इसी बीच रामनगर बाजार का रहने वाला एक युवक वहां आ पहुंचा और महिला के साथ छेड़खानी करते हुए उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोच मचाया और आरोपी युवक को दौड़ा लिया। मामले को बिगड़ता देख आरोपी भाग निकला और अपने घर में जाकर छिप गया उधर महिला भी उसका पीछा करते हुए उसके घर तक जा पहुंची और लोगों को युवक की करतूत बताई।

घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता के गांव की सैकड़ों महिलाओं ने आरोपी का घर घेर लिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण पूरे बाजार में तनाव फैल गया। इसी बीच रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित मोहिनी आजाद व सामाजिक कार्यकर्ता विशाल तोमर मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी।


इस पर डायल 100 व एसओ मोतीगंज मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर आरोपी को हिरासत में लिया। एसओ प्रियम्वद मिश्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed