फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   युवक की गला काटकर हत्या,रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

युवक की गला काटकर हत्या,रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

Wed, 31 Jan 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
युवक की गला काटकर हत्या,रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

विज्ञापन
हाई स्कूल के छात्र की गला काटकर हत्या

वजीरगंज। थाना क्षेत्र के देवी नगर दुर्जनपुर गांव के रहने वाले एक हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्र की मंगलवार की रात बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई और मामले को हादसे का रूप देने के लिए उसका शव मनकापुर अयोध्या रेलखंड पर टिकरी जंगल के बीच रेेेल ट्रैक पर फेंक दिया गया।

छात्र की तलाश कर रहे परिवार के लोगों ने जब बुधवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे उसका शव पड़ा देखा तो वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची मनकापुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलीप चौहान का बेटा रोहित कुमार चौहान (20) मधवापुर टिकरी के शैल सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। उसके पिता दिलीप चौहान सउदी अरब में रहते हैं। रोहित की बहन ज्योति ने बताया कि मंगलवार की शाम को गांव का ही एक युवक रोहित को अपनी साइकिल पर बैठाकर घर से ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित की बहन ज्योति ने बताया कि देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शरू की। रोहित के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर वह भी बंद मिला। किसी अनहोनी की आशंका के कारण परिवार के लोग उसे पूरी रात तलाशते रहे।

बुधवार की सुबह एक रेल कर्मचारी ने बताया कि टिकरी जंगल में रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव देखा गया है। इस सूचना पर परिवार के लोग मनकापुर थाना क्षेत्र के टिकरी जंगल पहुंचे। वहां मनकापुर अयोध्या रेलखंड पर रेलवे लाइन के किनारे रोहित का शव पड़ा हुआ था। धड़ से सिर को अलग कर दिया गया था।

शव को देखकर ऐसा लगा रहा था जैसे रोहित की बेरहमी से हत्या कर उसका शव रेल ट्रैक के किनारे फेंका गया है। रोहित का शव देखने के बाद वहां कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो मनकापुर कोतवाल दद्दन सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेलवे के मेमो पर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रोहित के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। इस मामले में रोहित की दादी केशपती चौहान ने रोहित को साथ लेकर गए युवक पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

रोहित की बहन ज्योति ने बताया कि रोहित घर से जूता मोजा पहनकर निकला था जबकि मौके पर उसके पैर में चप्पल मिली है। इससे साफ है कि घर से निकलने के बाद रोहित किसी और के घर भी गया था। सिर्फ गया ही नही बल्कि वहां वह रुका भी होगा तभी उसके पैरों में जूते की जगह चप्पल मिली है।

रोहित की बहन ज्योति ने बताया कि रोहित ने करीब 7.30 बजे घर पर फोन किया था और अपनी जान खतरे में होने की आशंका जताई थी। वह कुछ और बता पाता इसके पहले ही उसका फोन कट गया।

जब इधर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद मिला। ज्योति ने बताया कि रोहित के पास दो मोबाइल सेट थे। उसकी एक मोबाइल मौके पर मिला है जबकि दूसरा गायब है।


रेल ट्रैक के किनारे जिस हालत में रोहित का सिर उसके धड़ से अलग पड़ा मिला है उससे साफ है कि उसकी हत्या करने के बाद ट्रैक के किनारे शव को फेंका गया है। जूते की जगह चप्पल और मोबाइल का गायब होना उसकी हत्या किए जाने की तरफ ही इशारा कर रहे हैें। लोग इसके पीछे प्रेम प्रसंग होने का आशंका भी जता रहे हैं। इसलिए जांच में पुलिस उसके संबंधों को बारीकी से खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed