फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   विवाहिता की हत्या कर छत से लटकाया शव

विवाहिता की हत्या कर छत से लटकाया शव

Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर छत से लटकाया शव
बभनान गोंडा। बभनान नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड में बुधवार रात में एक 25 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर उसका शव छत के कुंडे से लटका दिया गया। गुरुवार की सुबह उसका शव छत के कुंडे में लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर बेटी को प्रताड़ित करने व उसकी हत्या का शव को लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए उसके पति समेत चार लोागों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बभनान थाना क्षेत्र के कनिकापुर गांव के रामगोपाल यादव के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी बिंदू 25 का विवाह तीन साल पहले वर्ष 2014 में कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले के अर्जुन यादव के बेटे मनोज कुमार यादव के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बिंदू को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जा रहा था। बिंदू ने इसकी शिकायत भी की लेकिन उसे समझा दिया जाता था। रामगोपाल का कहना है कि बुधवार की रात में उसकी हत्या कर शव को छत के कुंउे से लटका दिया गया। गुरुवार को सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो बिंदू का शव उसके कमरे में कुंडे से लटक रहा था। रामगोपाल यादव ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ हरैया सतीश शुक्ल प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव व चौकी प्रभारी बभनान संतोष मिश्र ने शव को कुंडे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस पूरी कार्रवाई की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी करवाई। इस मामले में रामगोपाल ने बिंदू के पति मनोज यादव समेत चार लोगों के खिलाफ इहेज हत्या की रिपोर्ट बभनान थाने में दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed