फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   हत्यारोपी सहायक शिक्षक निदेशक को शासन ने किया निलम्बित

हत्यारोपी सहायक शिक्षक निदेशक को शासन ने किया निलम्बित

Tue, 19 Feb 2019 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी सहायक शिक्षक निदेशक को शासन ने किया निलम्बित

विज्ञापन
शिखर हत्याकांड में एडी बेसिक निलंबित

गोंडा। देवीपाटन मंडल की सहायक शिक्षा निदेशक मृदुला आनंद को शासन ने निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच लखनऊ के सहायक शिक्षा निदेशक को सौंपी गई है।

सहायक शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य मृदुला आनंद बहराइच के इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव की हत्या में आरोपित हैं और हाईकोर्ट के आदेश पर उनके गिरफ्तारी के लिए बाराबंकी पुलिस प्रयास कर रही है।

हत्या के मामले में उनके पति पूर्व विधायक विजय कुमार भी आरोपी हैं और वे गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के एडी बेसिक पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया।
विज्ञापन


बहराइच में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनाती के समय वहां के निवासी इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव की हत्या के मामले में शिक्षाधिकारी मृदुला आनंद आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी के बदोसराय क्षेत्र में इंजीनियर के हत्या का मामला दर्ज हुआ था और फिर मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तारी का प्रयास शुरु किया।

50 हजार का इनाम घोषित किया। बावजूद इसके एडी बेसिक शिक्षा पुलिस की पहुंच से दूर रहीं। बीते दिनों बाराबंकी पुलिस व गोंडा की पुलिस ने गोंडा में कई स्थानों पर एडी बेसिक की तलाश की।

यहां से एक व्यक्ति को बाराबंकी पुलिस ले भी गई। लेकिन इससे बाराबंकी पुलिस की शिकायत शासन तक हुई। माना जा रहा है कि मामले के विवेचक ने कई बार एडी का बयान लिया, लेकिन गिरफ्तारी में रुचि नही दिखाई।

इसके बाद बाराबंकी पुलिस उन लोगों को गोंडा में परेशान करने लगी जो एडी के यहां तैनाती के समय उनसे मिलते थे। ऐसे में पुलिस की ओर से कुछ और मंशा की शिकायतें शासन तक पहुंची।

इसी बीच बाराबंकी के डीएम ने शासन को एडी बेसिक शिक्षा मृदुला आनंद की रिपोर्ट भेजी और निलम्बित करने की सिफारिश की। इसके बाद सोमवार को शासन ने निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।


हत्या आरोपी मृदुला आनंद ने गिरफ्तारी के संकेत मिलने के बाद ही जिला छोड़ दिया। हाउसिंग कॉलोनी में सरकारी आवास में रह रहीं एडी बेसिक शिक्षा इनाम घोषित होने के बाद न तो अपने आवास पर आईं और न ही दफ्तर ही गईं। इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने जिले में कई लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed