फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मानसिक तनाव में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

मानसिक तनाव में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 23 Jun 2017 04:47 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
मानसिक तनाव में युवक ने फंदे से लटककर दी जान
सीमा विवाद में छह घंटे लटकता रहा शव
विज्ञापन

कुंवरपुर अमरहा गांव में युवक ने की खुदकुशी
करनैलगंज/कटरा बाजार (गोंडा)। कुंवरपुर अमरहा गांव में गुरुवार को एक युवक का शव छह घंटे तक पेड़ से लटकता रहा। सूचना पुलिस को दी गई थी पर सीमा विवाद के कारण दो थानों की पुलिस हीलाहवाली करती रही। बाद में घटना स्थल थाना क्षेत्र कटरा बाजार होने के कारण कटरा पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के कुंवरपुर अमरहा गांव के मजरा दुर्जनपुरवा के रहने वाले रघुराज गोस्वामी का 25 वर्षीय बेटा अशोक कुमार ने गुरुवार दोपहर नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लट जान दे दी। अशोक के पिता रघुराज ने बताया कि उनका बेटा मानसिक बीमारी से ग्रस्त था। इसलिए उसने फंदे से पर लटकर जान दी है। रघुराज के मुताबिक बेटे के फंासी की सूचना देने पर कोतवाली करनैलगंज गया तो वहां की पुलिस ने घटना स्थल कटरा बाजार थाना क्षेत्र बताया। जब वह कटरा बाजार थाने पहुंचा तो वहां की पुलिस ने कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र बताकर उसे वापस भेज दिया। इस दौरान छह घंटे तक अशोक का शव पेड़ से लटकता रहा। बाद में घटना स्थल कटरा बाजार होने के कारण कटरा पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल करनैलगंज अंगद राय ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कटरा बाजार डीपी सिंह का कहना है कि कोई विवाद नहीं था, सूचना देर से मिली। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed