{"_id":"5bb8f237867a5568720b737d","slug":"201538847287-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांप के काटने से महिला की मौत
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सांप के काटने से महिला की मौत
गोंडा। खेत मे काम करने गई महिला को शनिवार के दोपहर सांप ने काट लिया। इलाज कराने के लिए परिवारीजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तब तक महिला की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया कला के माजरा हरिजन टोला के रहने वाले राम नेवास पुत्र सीता राम की पत्नी चंद्रावती (32) शनिवार को खेत में काम करने गई थी इसी बीच जहरीले सांप ने उसको डस लिया।
चंद्रावती को चक्कर आने लगा तब वह अपने घर पहुंच कर परिवारीजनों को सांप के डसने की बात बताई। परिजन आनन फानन में उसको सीएचसी ले जाने की तैयारी करने लगे। तब तक चंद्रावती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिससे घर में कोहराम मच गया। मृतका के पति राम नेवास के मुताबिक गांव वालों की मदद से उसकी पत्नी का दाह संस्कार कर दिया गया है। मृतका अपने पीछे एक बेटा अनुज चार साल व दुधमुंही बेटी दस माह की छोड़ गई है।