फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मुजेहना समेत चार ब्लाकों में तैनात किए गए नए बीडीओ

मुजेहना समेत चार ब्लाकों में तैनात किए गए नए बीडीओ

Sat, 20 Jan 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना समेत चार ब्लाकों में तैनात किए गए नए बीडीओ

विज्ञापन
मुजेहना समेत चार ब्लॉकों में तैनात किए गए नए बीडीओ

गोंडा। खंड विकास अधिकारियों की कमी से जूझ रहे जिले के चार विकासखंडों में नए बीडीओ की तैनाती की गई है। एडीओ आईएसबी से संयुक्त खंड विकास अधिकारी पद पर पदोन्नत किए गए चार अफसरों को मुजेहना, तरबगंज, वजीरगंज व मनकापुर में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

जिला विकास अधिकारी ने तैनाती पाने वाले अफसरों तत्काल अपने ब्लाकों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आठ ब्लाकों में एडीओ आईएसबी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


जिले का विकास विभाग अफसरों की कमी से जूझ रहा है। अधिकतर ब्लाकों में उधार के अफसरों को बीडीओ का चार्ज देकर उनसे कार्य लिया जा रहा है। हाल ही में मुजेहना विकासखंड में बीडीओ का अतिरिक्त कार्य देख रहे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी यादव इस पद पर काम करने में असमर्थता जताते हुए बीडीओ का चार्ज छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वहां के बीडीओ की कुर्सी खाली चल रही थी। कमोबेश यही स्थिति तरबगंज, वजीरगंज व मनकापुर की भी थी। अफसरों की कमी से विकास योजनाओं को गति नही मिल पा रही थी। इसीबीच ग्राम्य विकास विभाग ने जिले में कार्यरत चार एडीओ आईएसबी को ज्वांइट बीडीओ के पद पर पदोन्नति दे दी।

पदोन्नति पाने वाले इन भी अफसरों ने ज्वाइंट बीडीओ के रूप में अपना योगदान दिया था। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद शनिवार को जिला विकास अधिकारी वीरपाल ने इन सभी को बीडीओ के पदों पर तैनाती दे दी। एडीओ आईएसबी से ज्वांइट बीडीओ बने कमलेश कुमार को तरबगंज, शिवकुमार त्रिपाठी को मुजेहना, शिवाकांत मिश्रा को वजीरगंज व इफ्तखार अहमद को मनकापुर का बीडीओ बनाया गया है।

इसके अलावा आठ एडीओ आईएसबी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि सीडीओ के आदेश के मुताबिक बेलसर में तैनात एडीओ आईएसबी ब्रम्हदेव पांडेय को नवाबगंज स्थानांतरित किया गया है और तरबगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। करनैलगंज में तैनात यशकरन वर्मा को कटरा बाजार भेजा गया है और करनैलगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इटियाथोक में तैनात कृष्णकुमार तिवारी मुजेहना के एडीओ आईएसबी का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। इसी तरह से मनकापुर के सीता पतिराम मिश्र को छपिया, रुपईडीह के दिनेश प्रताप सिंह को हलधरमऊ, झंझरी के आनंद कुमार श्रीवास्तव को वजीरगंज व परसपुर में तैनात मोहनलाल चौधरी को बेलसर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


मतीउज्जमा खां को पंडरीकृपाल में एडीओ आईएसबी के पद पर तैनाती दी गई है। डीडीओ वीरपाल ने बताया कि सभी अफसरों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed