फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   वाउ...व्हाट ए कलीफ्लावर...इट्स वंडरफुल-जमाइमा ह्यूज

वाउ...व्हाट ए कलीफ्लावर...इट्स वंडरफुल-जमाइमा ह्यूज

Fri, 08 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
वाउ...व्हाट ए कलीफ्लावर...इट्स वंडरफुल-जमाइमा ह्यूज

विज्ञापन
ब्रिटिश काउंसलर ने देखा कस्तूरबा स्कूलों का हाल

गोंडा। ब्रिटिश काउंसिल की सदस्य जमाइमा ह्यूज ने शुक्रवार को बेलसर व तरबगंज स्थित कस्तूरबा गंधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया और स्कूल में छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम के तहत अंग्रेजी की शिक्षा के स्तर को परखा और बच्चों व शिक्षकों से अंग्रेजी के शिक्षण के लिए उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। प्रोग्राम मैनेजर ने स्कूल की रसोई में मौजूद फूलगोभी व अन्य सब्जियों की गुणवत्ता देखी और उसकी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी के शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश काउंसिल की तरफ से वी लर्न इंग्लिश कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ब्रिटिश काउंसिल टीम की प्रोग्राम मैनेजर जमाइमा ह्यूज ने शुक्रवार को बेलसर व तरबगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया और शिक्षा की गुणवत्ती जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोग्राम मैनेजर ने क्लासरूम में पहुंचकर अंग्रेजी शिक्षण की विधियों को देखा और छात्राओं को पढ़ाई जा रहे अंग्रेजी के पाठ्यक्रम की जानकारी हासिल की। इन स्कूलों में रेडियों के माध्यम से संचालित होने वाले आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम के प्रसारण को भी छात्राओकं के साथ बैठकर सुना।

छात्राओं की अंग्रेजी की नोटबुक भी जांची। क्लास में अंग्रेजी पढ़ा रहे शिक्षक केके पांडेय से अंग्रेजी शिक्षण की जानकारी ली और इसे और बेहतर ढंग से पढ़ाने के लिए उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछा। जमाइमा ह्यूज ने कस्तूरबा स्कूल की रसोई को भी देखा और छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की जानकारी ली।


रसोई में मौजूद फूल गोभी व मटर की उन्होंने जमकर तारीफ की। उन्होंने स्कूल में बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं समेत छात्राओं को मिलने वाली अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। प्रोग्राम मैनेजर की टीम के साथ बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक रजनी श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed