फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सावन सोमवार पर उमड़े शिवभक्त, किया जलाभिषेक

सावन सोमवार पर उमड़े शिवभक्त, किया जलाभिषेक

Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सावन सोमवार पर उमड़े शिवभक्त, किया जलाभिषेक
शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को गूंजा बम बम भोले
अमर उजाला ब्यूरो
खरगूपुर(गोंडा)। पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर पर श्रावन मास के तीसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भोर से ही मंदिर का पट खुलते ही महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की अब तक हुए सोमवार पर जलाभिषेक से रिकार्ड तोड़ भीड़ रही और लंबी कतारें लग गई ॐ नम: शिवाय, बमबम भोले के उदघोष से पूरा वातावरण गूँजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प, शमी, भाँग, धतूर आदि के साथ पूजन-अर्चन कर मनवांछित फल की कामना की। जलाभिषेक का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

भीम द्वारा स्थापित पृथ्वीनाथ मन्दिर पर आज जलाभिषेक व पूजन-अर्चन के बाद खासकर महिलाओं, लड़कियों व बच्चों ने यहाँ मेले में लगे विभिन्न प्रकार की दुकानों पर जरूरत के सामानों की खरीददारी की। बताया जाता है श्रवण मास के तीसरे सोमवार पर पूजन-अर्चन करने व उपवास करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था न होने के चलते मन्दिर से एक किलोमीटर पहले से मन्दिर गेट तक कई जगह लोगों जाम में जूझना पड़ा। जिससे श्रद्धालुओं को मन्दिर तक पहुँचने में असुविधा हुई। पूर्व में प्रसाशन द्वारा सुरक्षा आदि की व्यवस्था पूर्व से ही कर ली जाती थी, लेकिन भीड़ के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed