फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 donors donated blood in Gonda

गोंडा में 20 महादानियों ने किया रक्तदान

Wed, 14 Jun 2017 11:23 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 14 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
 विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 20 महादानियों ने रक्तदान किया और इस कार्य की सराहना की। शिविर का उद्घाटन प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. बीपी गुप्त ने रक्तदान को महादान बताते हुए इससे होने वाले फायदे को भी बताया।            
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के इस रक्तदान शिविर में अजीत सिंह लवी, सेमरा दम्मन की मीना कुमारी, मशहूर अहमद, राकेश वर्मा, तिलकराम, डॉ अखिलेश कुमार त्रिपाठी, जयचंद, फूलचंद गुप्त, प्रागदत्त, मोहम्मद सलीम, शिवकुमार, राजाराम, अमन मिश्रा, मुरली मनोहर, पारसनाथ तिवारी, सुशील कुुुमार, सुभाष श्रीवास्तव, विशाल मिश्र, आनंद प्रकाश पांडेय व हारून खां ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमएस डॉ. बीपी गुप्त ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 60 साल तक है रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि ताजा खून का संचार शरीर में होने लगता है। एक व्यक्ति तीन माह पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान कराने में मणि त्रिपाठी, रमन सिंह, डॉ विशाल सिंह सहित अन्य स्टाफ के लोगों का सहयोग रहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed