फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मरीज के बेड पर लिख दिया एचआईवी पाजिटिव, दोषी पर गाज गिरना तय

मरीज के बेड पर लिख दिया एचआईवी पाजिटिव, दोषी पर गाज गिरना तय

Fri, 06 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मरीज के बेड पर लिख दिया एचआईवी पाजिटिव, दोषी पर गाज गिरना तय
मरीज के बेड पर चिपका दी एचआईवी पॉजिटिव की पर्ची
विज्ञापन


गोंडा। जिला अस्पताल में भर्ती एक एचआईवी संक्रमित मरीज की पहचान उजागर करते हुए किसी अस्पताल कर्मी ने उसके बेड पर एचआईवी पॅाजिटिव की स्लिप लगा दी।

मामले के तूल पकड़ने के बाद अब स्वास्थ्य कर्मी लीपापोती में जुट गए हैं। उधर जानकारी मिलने पर प्रकरण को संवेदनशील मानते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने टीम गठित कर इसकी जांच के आदेश दिये हैं।

बाबू ईश्वर शरण सिंह स्मारक जिला चिकित्सालय में एक दिव्यांग मरीज पैर में चोट लगने की वजह से भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि वह एचआईवी संक्रमित भी है।
विज्ञापन


गुरुवार को जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने उस मरीज के बेड पर एचआईवी पॉजिटिव लिखी एक स्लिप लगा दी। नतीजतन अस्पताल आने-जाने वाले व्यक्ति की नजर जैसे ही उस मरीज पर पड़ती, वह उसे काफी गौर से देखने लगता और घूरता हुआ निकल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज पहले तो यह सब नहीं समझ सका लेकिन जब उसे मर्ज की गोपनीयता सार्वजनिक होने की जानकारी हुई तो वह काफी नर्वस व परेशान हो गया। धीरे-धीरे यह बात सोशल मीडिया के जरिए शहर में भी फैलने लगी।

इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस मरीज को पैर में तकलीफ के चलते 15 दिन पहले अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया था।

उल्लेखनीय है कि शासन व उच्च न्यायालय की ओर से एचआईवी संक्रमित मरीज की पहचान गोपनीय रखने का आदेश हैं पर अस्पताल कर्मियों ने इसे सार्वजनिक कर दिया।

लोगों ने इसकी शिकायत जिला अस्पताल प्रशासन से की तो स्वास्थ्यकर्मी मामले को दबाने में जुट गए। उधर जानकारी होते ही सीएमओ ने इसकी जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


जांच के बाद दोषी पर होगी कार्रवाई
मरीज के बेड पर एचआईवी पॉजिटिव लिखकर स्लिप किसने लगाई है, अभी इसका पता नहीं चल सका है। किसी वार्डबॉय या अन्य कर्मी का हाथ हो सकता है। जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। जांच में दोषी मिले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed