फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   लापरवाही पर एसडीएम व आठ लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

लापरवाही पर एसडीएम व आठ लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 11 Feb 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर एसडीएम व आठ लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि
लापरवाही पर एसडीएम व आठ लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन


गोंडा। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभान्वित किए जाने के लिए डाटा कलेक्शन में लापरवाही बरतना आठ लेखपालों को महंगा पड़ गया।

लापरवाही से नाराज डीएम कैप्टन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने एसडीएम करनैलगंज रमाकांत वर्मा तथा आठ लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है तथा दो दिन में प्रगति न होने पर विभागीय कार्यवाही की लिखित चेतावनी जारी की है।

बतातें चलें कि भारत सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए जल्द ही लागू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों का डाटा सरकार द्वारा मांगा गया है जिसमें जनपद गोंडा की रैकिंग प्रदेश में बेहद खराब पाई गई है।
विज्ञापन


लापरवाही से नाराज डीएम ने एसडीएम करनैलगंज आरके वर्मा तथा तहसील करनैलगंज अन्तर्गत ग्राम चरसड़ी के लेखपाल अर्जुन प्रसाद तिवारी, ग्राम चांदपुर करनैलगंज के लेखपाल प्रमोद मिश्र, तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम कोचवा के लेखपाल राज किशोर तिवारी, बखरवा के लेखपाल भवानी प्रसाद शुक्ला, तहसील मनकापुर अन्तर्गत ग्राम नरहरपुर के लेखपाल राम नरायन तिवारी, ग्राम सिसहनी के लेखपाल राम चरन, तहसील तरबगंज अन्तर्गत भोपतपुर के लेखपाल जगदीन तथा परास पट्टी पुरवार के लेखपाल विनोद श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में सुधार न होने पर प्रविष्टि को सेवा अभिलेखों में दर्ज करा देने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed