फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मालगोदाम में मजदूरों से अवैध वसूली के खिलाफ छापेमारी

मालगोदाम में मजदूरों से अवैध वसूली के खिलाफ छापेमारी

Mon, 23 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मालगोदाम में मजदूरों से अवैध वसूली के खिलाफ छापेमारी
माल गोदाम पर आरपीएफ का छापा
विज्ञापन


गोंडा। रेलवे मालगोदाम सुभागपुर में रैक आने से लेकर लदने तक मजदूरों से अवैध वसूली की शिकायत पर सोमवार को आरपीएफ ने भारी फोर्स के साथ माल गोदाम में छापेमारी की।

दरअसल रेलवे मालगोदाम में रैक आने व लादने में लोगों ने अपने-अपने हिस्से के मजदूर लगा रखे हैं। चूंकि रेलवे 15 दिनों पर मजदूरों को भुगतान करता है।

इसलिए मजदूरों का ठेका लेने वाले दलालों ने अपनी जेब से मजदूरों व पल्लेदारों को मजदूरी का पैसा कम देते हैं और बाद में रेलवे से मजदूरों का पूरा पैसा भुगतान प्राप्त कर लेते हैं।
विज्ञापन


रैक लगते ही माल गोदाम पर एक-एक बोगी पर अपना कब्जा जमाने के लिए ठेकेदार व दलाल हावी हो जाते हैं। ऐसा भी नहीं है कि इसे आरपीएफ के लोग नहीं जानते हैं। आरपीएफ की मौजूदगी में ही रैक उतारी जाती है और लोडिंग व अनलोडिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शिकायत पर महाप्रबंधक ने कड़ा रुख अपनाया। जीएम रेलवे गोरखपुर राजीव अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को आरपीएफ के जवानों ने छापेमारी की। मौके पर कोई ठेकेदार व दलाल नहीं मिला।


लेकिन मौके पर भगदड़ सा माहौल रहा। सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर हवलदार राम व सिपाही प्रिंस चौधरी, कांस्टेबल भोला नाथ पांडेय, कांस्टेबल योगेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अरशद अली, कांस्टेबल सचिन पांडेय, कांस्टेबल देवनाथ यादव, हेड कांस्टेबल उमेश चंद ने पल्लेदारों व मजदूरों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed