{"_id":"5cdd9b14bdec22073e11728b","slug":"171558027028-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पर लूट छेड़खानी सहित घर में तोड़फोड़ करने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच पर लूट छेड़खानी सहित घर में तोड़फोड़ करने का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, लूटपाट सहित तोड़फोड़ करने का मामला एक वर्ष पहले सामने आया था। मामले में स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक वर्ष बाद पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र खोड़ारे के एक गांव की पीड़िता ने न्यायालय में दायर याचिका के जरिये बताया है कि 24 अप्रैल 2018 को विपक्षीगण इब्राहिम, मोमिना खातून, जुबैदा खातून, हुमैरा खातून व समीरशाह जो दबंग एवं मनबढ़ किस्म के हैं, लाठी-डंडा लेकर घर पर चढ़ आए और मामूली बात पर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया।
मौका देखकर जान बचाने के लिए वह घर में घुस गई लेकिन दबंग भी घर में घुस गए और बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद गलत नीयत से कपड़े फाड़ डाले। हाथापाई करते हुए लोगों ने उसके जेवरात भी छीन लिये। गुहार सुनकर उसके पति व आसपास के लोग दौड़े तो विपक्षीगण धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की लेकिन फरियाद नहीं सुनी गई। न्यायालय के आदेश पर खोड़ारे पुलिस ने सभी पांच लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे आरपी सोनकर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।