फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दामाद ने गड़ासे से हमलाकर श्वसुर को मार डाला

दामाद ने गड़ासे से हमलाकर श्वसुर को मार डाला

Tue, 01 Jan 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
दामाद ने गड़ासे से हमलाकर श्वसुर को मार डाला
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के पंचपुती जगतापुर गांव के मजरा गंगाराम डिहवा में मंगलवार की सुबह पत्नी की विदाई न करने से नाराज दामाद ने गड़ासे से हमलाकर ससुर की हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने दौड़ी सास को भी मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने पत्नी व साले को गड़ासा लेकर दौड़ा लिया। दोनों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। घायल सास को सीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार के बुझावन पुरवा का रहने वाला पप्पू पुत्र रामकिशुन दो दिन पूर्व अपनी ससुराल पंचपुती जगतापुर गांव के मजरा गंगाराम डिहवा में अपनी पत्नी प्रीति को ले जाने के लिए आया था। मगर पप्पू के सास-ससुर बेटी की विदाई करने को तैयार नहीं थे। इस पर पप्पू ससुराल में ही रुक गया और पत्नी को संग ले जाने पर अड़ा रहा।
विज्ञापन



मंगलवार को सुबह पप्पू व उसके ससुर सोमई कश्यप (55) पुत्र झगरू से इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच गुस्साए पप्पू ने पास में रखे चारा काटने वाले गड़ासे से मारकर ससुर की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने दौड़ी सास कुमारी देवी को भी उसने गड़ासे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पत्नी प्रीति और साले मोहित को गड़ासा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। दोनों ने पड़ोसी के घर भागकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल कुमारी देवी को ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में सोमई के छोटे भाई जग्गू कश्यप ने कोतवाली मनकापुर में आरोपी पप्पू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


हत्या की सूचना पर एएसपी हृदेश कुमार व सीओ एसके रवि ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर लिया गया है।



दामाद ही बन गया भक्षक, परिवार में मचा कोहराम
पंचपुती जगतापुर के मजरा गंगाराम डिहवा के रहने वाले सोमई कश्यप ने यह सोचा भी नहीं होगा कि जिसके साथ वह अपनी दुलारी बेटी की शादी कर रहा है, जिंदगी भर रक्षा करने की कसमें देर रहा है, वही एक दिन रक्षक के बजाय भक्षक बन जाएगा। दामाद पप्पू की अपने ही ससुर सोमई की हत्या कर देने की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। सोमई की हत्या से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमई का बड़ा बेटा रोहित पंजाब में मजदूरी करता है। वह अभी घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed