फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पहले करो सफाई,फिर होगी पढ़ाई77

पहले करो सफाई,फिर होगी पढ़ाई77

Sat, 16 Dec 2017 09:17 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
पहले करो सफाई,फिर होगी पढ़ाई77

विज्ञापन
पहले करो सफाई, फिर होगी पढ़ाई

खोंडारे गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय में अक्षर ज्ञान के लिए आने वाले जिन नौनिहालों को अभी ठीक ढंग से कलम पकड़ने की जानकारी नहीं है, उन बच्चों को स्कूल में झाडू़ पकड़ाई जा रही है।

बभनजोत के प्राथमिक विद्यालय नरहरपुर में शनिवार को एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। यहां सुबह दस बजे तक स्कूल का ताला नही खुल सका। दस बजे स्कूल की रसोईया पहुंची और ताला खोलने के बाद उसने बच्चों को पढ़ाई से पहले झाडू पकड़ा दिया और उनसे पूरे परिसर की सफाई कराई। शिक्षक कौन है और कब आते हैं इसकी जानकारी विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी को भी नही है।
विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य एंव निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार अरबों रुपये खर्च कर रही है मगर इन स्कूलों में आने वाले बच्चों को कलम से पहले झाडू़ पकड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बभनजोत ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नरहरपुर में कुछ इसी तरह का दृष्य दिखाई दिया। बभनजोत ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नरहरपुर में कुल 87 बच्चों का नामांकन है। इस बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां प्रधानाध्यापक के पद पर शकुंतला चौधरी व दो शिक्षा मित्र संदीप श्रीवास्तव व प्रमिला श्रीवास्तव की तैनाती है मगर पढ़ाई तो दूर शनिवार को सुबह दस बजे तक इस स्कूल का ताला ही नहीं ख्ुाला था।

दस बजे रसोईया संगीता देवी स्कूल पहुंची और ताला खोला। इसके बाद पढ़ाई के लिए स्कूल आए बच्चों के हाथ में झाडू़ पकड़ा दिया और स्कूल की साफ सफाई में लगा दिया। बच्चों ने करीब आधे घंटे तक पूरा स्कूल व परिसर साफ किया। इसके बाद कमरों ने चटाई निकालकर बैठ गए और शिक्षकों का इंतजार करने लगे।

प्रधान प्रतिनिधि नरहरपुर मो परवेज अहमद ने बताया कि यह प्रतिदिन का नियम है। स्कूल कभी भी समय से नही खुलता और न शिक्षक समय से आते हैं। बच्चों ने बताया कि यह उनका रोज का काम है। पढ़ाई से पहले उन्हे स्कूल की सफाई करनी पड़ती हेै । शिक्षकों के संबंध में जानकारी करने पर रसोईया संगीता देवी ने बताया कि मैडम देर से आयेंगी।

निरीक्षण तो दूर, तैनाती ही नहीं जानते बीईओ

गोंडा। ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अर्जुन प्रसाद वर्मा की तैनाती है। इनके ऊपर स्कूल में शिक्षकों की समय से उपस्थिति, शैक्षिक योजनाओं का क्रियान्वयन व शिक्षा के स्तर को सुधारने की जिम्मेदारी है मगर यह सब तो दूर उन्हे किस स्कूल में कौन सा शिक्षक तैनात इसकी जानकारी तक नहीं है।

शनिवार को जब बीईओ अर्जुन वर्मा से प्राथमिक विद्यालय नरहरपुर में कार्यरत शिक्षक का नाम पूछा गया तो उन्होने कहा कि अभी दो माह पहले ही उन्हें ब्लाक में तैनाती मिली है,ऐसे में अभी वह शिक्षक के बारे मेें जानकारी नहीं दे सकते।


स्कूल में बच्चों से शिक्षण के अतिरिक्त कार्य कराया जाना व शिक्षकों का समय से स्कूल न पहुंचना खेद का विषय है। बभनजोत में कई स्कूलों के समय से न खुलने की शिकायत मिली है। अगर बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाई जा रही है तो इसकी जांच कराई जायेगी और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
संतोष कुमार देव पांडेय, बीएसए
फोटो-15
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed