{"_id":"596cea8a4f1c1b48458b47d6","slug":"171500310154-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इंजेक्शन ने ले ली महिला की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के इंजेक्शन ने ले ली महिला की जान
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन ने ले ली महिला की जान
रात मे तबियत खराब होने पर झोलाछाप ने लगाया था इंजेक्शन
मृतका के पति ने वजीरगंज थाने में दी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
वजीरगंज (गोंडा)। मजगवां गांव में रविवार की रात बीमार एक महिला की झोलाछाप ने जान ले ली। बताते हैं कि रात में तबियत बिगडने पर महिला के पति ने फोन करके एक झोलाछाप को इलाज के लिए बुलाया। जिसने एक ऐसा इंजेक्शन महिला को लगाया। जिससे महिला की हालत पहले से भी खराब हो गई। परिवार के लोग जब तक उसे लेकर अस्पताल जाते, उसकी घर पर ही मौत हो गई। मामले में मृतक महिला के पति की ओर से इसकी तहरीर वजीरगंज थाने में दी गई है। वहीं जिस झोलाछाप डाक्टर पर आरोप है, वह फरार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद झोलाछाप डाक्टरों पर कोई अंकुश जिले में लगता नहीं दिखाई दे रहा। जिससे एक के बाद एक यह झोलाछाप लोगों की जान ले रहे हैं। रविवार रात मजगंवा गांव में रहने वाले ननकन यादव की पत्नी ममता देवी (35) की अचानक तबियत खराब हुई। इसपर उन्होंने फोन करके क्षेत्र में ही झोलाछाप डाक्टर की तरह काम करने वाले राजू गुप्ता को घर पर बुलाया। बतौर ननकन घर आने के बाद उसने उनकी पत्नी ममता को एक इंजेक्शन लगाया। जिससे उसकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ती चली गई। पत्नी की हालत खराब होते देख परिवार के सारे लोग एक चौपहिया वाहन की व्यवस्था में जुट गए। लेकिन ननकन अपनी पत्नी को किसी गाड़ी से लेकर इलाज के लिए मुख्यालय आता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक ममता देवी के पति ननकन यादव ने इस मामले मे एक तहरीर वजीरगंज थाने पर दी। जिसके बाद पुलिस ने ममता का शव कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना के बाद से झोलाछाप राजू गुप्ता फरार चल रहा है। उधर सीएचसी वजीरगंज के अधीक्षक डा. अमित कुमार का कहना है कि झोलाछाप के खिलाफ उनके यहां अभियान तो चलता रहता है। लेकिन झोलाछाप कितने हैं, इसकी कोई संख्या उनके पास नहीं है. जहां तक बात मजगंवा में झोलाछाप के इलाज से होने वाली मौत की है तो उसके लिए एक टीम गठित कर पूरे मामले की विधिवत जांच वह कराएंगे।