फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   18 साल की लड़की तो 40 का दूल्हा, लौटी बारात

18 साल की लड़की तो 40 का दूल्हा, लौटी बारात

Tue, 20 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
18 साल की लड़की तो 40 का दूल्हा, लौटी बारात

विज्ञापन
22 साल बड़ा निकला दूल्हा, लड़की ने लौटाई बारात
ग्रामीणों ने किया हंगामा, करनैलगंज के करुआ गांव का मामला
करनैलगंज (गोंडा)। 18 साल की लड़की से शादी रचाने पहुंचे 40 साल के दूल्हे को देख ग्रामीण भड़क गए। लड़की से 22 साल बड़ा दूल्हा होने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। कुछ ही देर में हंगामा शुरू हो गया। बवाल बढ़ता देख धीरे-धीरे बाराती वहां से खिसकने लगे। इसी बीच दूल्हा भी भाग खड़ा हुआ। बारात बिना दुल्हन के लौट गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक बाराती जा चुके थे। वहीं लड़की के पिता का कहना है कि हमें दूसरा लड़का दिखाया गया था। बारात में दूल्हा दूसरा निकला।
मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करुआ के मजरा नचनी का है। यहां रहने वाले जालिम प्रसाद गोस्वामी ने अपनी पुत्री राधा की शादी बाराबंकी जनपद के थाना सतरिख के ग्राम करौंदी निवासी सुखमीलाल गोस्वामी के पुत्र राजेश के साथ तय की थी। रविवार शाम करीब नौ बजे बारात उनके यहां पहुंची। बारातियों का सत्कार होने लगा। इतने में गांव के कुछ लोग व रिश्तेदारों ने दूल्हे को देखा। उसकी उम्र 40 साल से अधिक लगी। लोगों को दोनों की उम्र में काफी अंतर नजर आया। इस पर लोग आपस में चर्चा करने लगे। देखते ही देखते लोग इसका विरोध करने लगे। एक तरफ लड़की के घर पर मांगलिक कार्यक्रम हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ बारात में अफरातफरी मची थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचित कर दिया। थोड़ी देर में वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर बाराती एक-एक कर वे वहां से भागने लगे। इसी बीच दूल्हा भी भाग निकला। इस मामले में लड़की के पिता जालिम गोस्वामी का कहना है कि हमें दूसरा लड़का दिखाया गया था और बारात में दूल्हा दूसरा निकला।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल रामदरश यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उससे पहले ही बाराती भाग खडे़ हुए। दोनों पक्षों ने सुलह कर मामले को रफादफा कर लिया। शादी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed