फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कुआनो नदी में उतराता मिला युवक का शव

कुआनो नदी में उतराता मिला युवक का शव

Fri, 03 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
कुआनो नदी में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
कुआनो नदी में उतराता मिला युवक का शव

खोड़ारे गोंडा। खोड़ारे के समीप कुआनों नदी के भालूकोनी घाट पर शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष खोड़ारे मौके पर तो पहुंच गए। मगर सीमा क्षेत्र सिद्धार्थ नगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र का बताकर शव को नदी से नहीं निकलवाया।

उधर भवानीगंज पुलिस सीमा क्षेत्र के खोड़ारे बताकर मामले को टालती रही। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर 7 घंटे बाद शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना खोड़ारे क्षेत्र में दौलतपुर ग्रांट के समीप स्थित कुआनों नदी के भालूकोनी घाट पर नदी में शुक्रवार की सुबह एक 42 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा तो दौलतपुर ग्रांट के ग्राम प्रधान मो. इस्लाम को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पहुंचे थानाध्यक्ष खोड़ारे बिजेंद्र पटेल ने सीमा क्षेत्र सिद्धार्थ नगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र का बताकर नदी से शव नहीं निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर भवानीगंज थाने की पुलिस ने सीमा क्षेत्र खोड़ारे का बताकर कार्रवाई नहीं की। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खोड़ारे पुलिस ने सात घंटे बाद शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


थानाध्यक्ष खोड़ारे बिजेंद्र पटेल का कहना है नदी में शव जिस जगह उतरा रहा था, वह भवानीगंज थाना क्षेत्र में आता है। मगर अधिकारियों के आदेश पर शव नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed