फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जालसाज ने खाते से उड़ाए 32998 रुपये

जालसाज ने खाते से उड़ाए 32998 रुपये

Thu, 13 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जालसाज ने खाते से उड़ाए 32998 रुपये
पिन नंबर पूछ खाते से उड़ाए 32998 रुपये
विज्ञापन

बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा को प्रबंधक बन फोन से ली जानकारी
गोंडा। फोन पर शाखा प्रबंधक बनकर एटीएम पिन की जानकारी हासिल कर एक जालसाज ने खाताधारक के खाते से 32998 रुपये उड़ा दिए। खाताधारक को इसका पता तब चला जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। खाताधारक ने मामले में शाखा प्रबंधक समेत थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

थाना खोड़ारे क्षेत्र के सुकलपुर कोटखास गांव के रहने वाले रामचरित्र बरगाह ने बताया कि उसका शहर के आवास विकास के समीप सरकुलर रोड पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा मे खाता है। रामचरित्र के मुताबिक 12 जुलाई की दोपहर उसके मोबाइल पर काल आई। काल करने वाले ने उनसे उनके खाते को डिटेल पूछा मगर उन्होंने फोन पर मौजूद व्यक्ति को खाते का ब्यौरा नहीं दिया। रामचरित्र ने बताया कि इसी के बाद उसके मोबाइल पर एक अन्य नंबर से काल आई। काल करने वाले ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा प्रबंधक बोल रहा हूं। सभी खाताधारकों के खाते चेक किए जा रहे हैं। उसने एटीएम का पिनकोड पूछा। रामचरित्र ने शाखा प्रबंधक समझकर पिनकोड बता दिया। इसी के दस मिनट बाद रामचरित के खाते से 29999 रुपये निकाल लिए। इसी के पांच मिनट बाद 999 व दस मिनट बाद 2000 रुपये निकाल लिए। रामचरित्र ने बताया कि जालसाज ने तीन बार में उसके खाते से 32998 रुपये निकाल लिए। रामचरित्र के मुताबिक रुपये निकाले जाने की जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर मैसेेज आया। मामले में रामचरित्र बरगाह ने शाखा प्रबंधक व थाने में जालसाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed