फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी

रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी

Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख ठगे
विज्ञापन

पीड़ित युवक के पिता ने महिला समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
खोंड़ारे गोंडा। थाना क्षेत्र के बनघुसरा गांव के रहने वाले युवक को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने 7 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि जालसाजों ने उसे दो साल तक दौड़ाने के बाद रेलवे का फर्जी कॉल लेटर थमा दिया। इस मामले में ठगी के शिकार युवक के पिता ने खोड़ारे थाने में एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनघुसरा गांव के रहने वाले राम कोमल के मुताबिक उसके बेटे राजकुमार का अपने पड़ोसी गांव अल्लीपुर के रहने वाले राजेंद्र मौर्या के घर आना जाना था। राजेंद्र के घर पर ही बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलसर डड़िवा का रहने वाला हरिभान भी आता जाता था। वहीं पर राजकुमार व हरिभान की आपस में पहचान हो गई। इसके बाद हरिभान राजकुमार के घर भी आने जाने लगा। रामकोमल का कहना है कि वर्ष 2013 में हरिभान ने अपनी बहन लक्ष्मी व बस्ती जिले के ही गौर थाना क्षेत्र के बभनगांव के रहने वाले रामपाल के साथ मिलकर उसके बेटे राजकुमार को रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद राजकुमार नौकरी के लिए हरिभान के पीछे दौड़ता रहा। दो वर्ष बाद 2015 में हरिभान ने कॉल लेटर दिलाने का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये और मांगे। रामकोमल ने बताया कि रुपयों का इंतजाम करने के लिए उसने अपनी जमीन व बाग बेचकर हरिभान को पांच लाख रुपये दे दिए। रामकोमल का आरोप है कि कुछ दिन बाद हरिभान ने उसके बेटे के नाम से कॉल लेटर भेजकर उसे रामपाल के साथ कोलकाता भेज दिया। रामपाल कोलकाता में राजकुमार को दो महीने तक इधर उधर टहलाता रहा। दो माह बाद राजकुमार किसी तरह से इस कॅाल लेटर को लेकर जब रेलवे के आफिस पहुंचा तो वहां कॉल लेटर फर्जी होने का पता चला। इसके बाद उसे अपने ठगे जाने का एहसास हुआ और वह किसी तरह से अपने गांव लौट आया। रामकोमल का आरोप है कि उसने हरिभान से कई बार अपने रुपये वापस लौटाने की मांग की लेकिन वह हर बार उसे झांसा देकर टरकाता रहा। इस मामले में रामकोमल ने सोमवार को खोंडारे थाने में आरोपी हरिभान,लक्ष्मी व रामपाल के खिलाफ जालसाजी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
बस्ती तक फैला है जाल
रेलवे में नौकरी दिलाने वाले हरिभान के गिरोह का जाल बस्ती जिले से लेकर गोंडा के खोड़ारे व मसकनवा बाजार तक फैला है। इस गिरोह के सदस्य नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले रुपये ऐंठते हैं और बाद में आवेदक को दिल्ली व कोलकाता की सैर कराने के बाद वापस घर भेज देते हैं। खोडारे के राजकुमार के अलावा इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले वेदप्रकाश गुप्ता से 2 लाख, छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा बाजार के रहने वाले कालीदीन गुप्ता से 1.50 लाख व बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रहने वाले नंदलाल से पांच लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। इनमें से कुछ आवेदकों को जालसाजों ने नौकरी न मिलने पर रुपये की वापसी के लिए स्टांप पेपर भी लिखकर दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सीमावर्ती के बेरोजगार जालसाजों के निशाने पर
जिले के खोडारे व छपिया थाना क्षेत्र बस्ती जिले की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में बस्ती जिले के रहने वाले जालसाज आसानी से जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवकों को अपना टारगेट बनाते है। जालसाज पहले तो उन्हे अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर उनसे दोस्ती करते है और बाद में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्ही के साथ ठगी कर रफूचक्कर हो जाते हैं। अभी एक सप्ताह पहले भी खोंडारे थाना क्षेत्र के गोपाल जोतिया गांव के रहने वाले रामधनी ने बस्ती जिले के बढ़या गांव के रहने वाले एक जालसाज के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया था और थाने में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed