{"_id":"5d0d11738ebc3e6e7d595d2f","slug":"156113750715-gonda-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के नाम पर वसूली का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इलाज के नाम पर वसूली का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीह (गोंडा)। व्यापारी एवं केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रुपईडीह पीएचसी में बाहरी व्यक्तियों के दखल देने तथा अवैध वसूली की शिकायत की है। केमिस्ट अध्यक्ष श्रीकांत पाठक ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए गए मांग पत्र में आरोप लगाया है कि बाहर से इलाज के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों को ठगी का शिकार होना पड़ रहा है। श्रीकांत पाठक सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को एक पत्र देकर जांच व कार्रवाई करते हुए बाहरी व्यक्तियों के परिसर में काम न करने की मांग की है। जिससे मरीजों से अवैध वसूली न की जा सके। ऐसा न करने पर 24 जून को स्वास्थ्य केंद्र पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
मंडल मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर गोंडा-बहराइच मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा मरीजों का उपचार, इंजेक्शन, ग्लूकोज लगाकर मरहम पट्टी करने तथा मरीजों से अवैध वसूली करने व प्रसव केंद्र पर अप्रशिक्षित बाहरी महिलाओं से प्रसूताओं का प्रसव कराने व उनसे अवैध वसूली करने की शिकायत व्यापार मंडल एवं केमिस्ट अध्यक्ष श्रीकांत पाठक, हजारीलाल, बसंतलाल, मन्नू लाल तिवारी, लालमनि, सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंसार अहमद को एक शिकायती पत्र देकर स्वास्थ्य केंद्र एवं लेबर रूम से बाहरी व्यक्तियों से इलाज वसूली न कराने की जांच व कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंसार अहमद ने बताया कि अस्पताल में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।