फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, पांच लोग जख्मी 18-46-51

खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, पांच लोग जख्मी 18-46-51

Fri, 21 Jun 2019 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, पांच लोग जख्मी 18-46-51
इटियाथोक (गोंडा)। गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर एक कार एक ट्रक से टकरा गई। कार में सवार एक परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां से दो लोगों को लखनऊ रिफर किया गया है।
विज्ञापन


बलरामपुर हाईवे पर खरगूपुर थाना क्षेत्र के जयप्रभा ग्राम के शुक्ला ढाबे के पास एक ट्रक पहले से ही खड़ा हुआ था। बजाज चीनी मिल कुंदरखी के इंजीनियर सत्य प्रकाश तिवारी निवासी गायत्रीपुरम गोंडा अपने परिजनों के साथ देवीपाटन तुलसीपुर में देवी का दर्शन कर वापस लौट रहे थे। कार में सवार सत्य प्रकाश की पत्नी कृष्णा तिवारी, बेटा अमन तिवारी, बेटी तृप्ति तिवारी तथा सत्य प्रकाश के ससुर राम दुलारे मिश्र व सास आशा मिश्रा जैसे ही शुक्ला ढाबे के पास पहुंचे उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कृष्णा तिवारी (43) पत्नी सत्य प्रकाश तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा कार में सवार सत्य प्राश तिवारी व बेटा अमन, बेटी तृप्ति तिवारी व सास ससुर सभी पांचों लोग जख्मी हो गए है। गंभीर रूप से घायल आशा मिश्रा (62) व राम दुलारे (62) को गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed