फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दहेज की मांग नही पूरी की तो विवाहिता को गला दबाकर मार डाला

दहेज की मांग नही पूरी की तो विवाहिता को गला दबाकर मार डाला

Fri, 21 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग नही पूरी की तो विवाहिता को गला दबाकर मार डाला
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। दहेज की मांग पूरी न होने पर गुरुवार की रात एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मामले मे मृतका के भाई ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के कड़ौंरा गांव के रहने वाले अमित सिंह के मुताबिक उसने दो वर्ष पूर्व अपनी बहन पिंकी सिंह (22) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के बखरिहा गांव के रहने वाले महेंद्र प्रताप सिंह के साथ की थी। विवाह के वक्त उसने अपने सामर्थ्य के मुताबिक एक लाख रुपये नकद, बाइक व अन्य सामान दिया था।
विज्ञापन


अमित का आरोप है कि इसके बावजूद उसकी बहन पिंकी को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे तथा और दहेज लाने की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर गुरुवार की रात महेंद्र प्रताप व उसके परिजनों ने मिलकर पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे इस बात की सूचना गांव के अन्य लोगों के माध्यम से मिली। अमित सिंह ने इस मामले मे मृतका के पति महेंद्र प्रताप सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed