फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   हरदोई के संडीला में सड़क हादसे में गोंडा के युवक की मौत

हरदोई के संडीला में सड़क हादसे में गोंडा के युवक की मौत

Fri, 14 Jun 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
हरदोई के संडीला में सड़क हादसे में गोंडा के युवक की मौत
हरदोई में सड़क हादसे में गोंडा के युवक की मौत
विज्ञापन



गोंडा। मौसेरी बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे गोंडा के एक युवक की हरदोई के संडीला में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


धानेपुर थाना क्षेत्र के गूंगीदेई गांव के रहने वाले राजकुमार सिंह (40) बुधवार को अपनी मौसेरी बहन के तिलकोत्सव में शामिल लखनऊ गए थे। वहां से वह अपने मौसा के साथ चौपहिया वाहन में सवार होकर तिलक चढ़ाने हरदोई जा रहे थे।
विज्ञापन



हरदोई में संडीला के पास एक मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार राजकुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मौसा रामनरेश सिंह व चालक विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीछे आ रहे साथ के अन्य वाहनों में सवार परिवारीजनों ने घायलों को वाहन से निकाला और ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।



लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को राजकुमार का शव गूंगीदेई स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गुरुवार को उनके गांव के एक बगीचे में उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजकुमार को मुखाग्नि उनके आठ साल के बेटे हिमांशु ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed