{"_id":"5ce432a2bdec22074d53c3a6","slug":"155845909414-gonda-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड सभासद की गुंडागर्दी, अवैध निर्माण के शिकायतकर्ता को घर मे घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वार्ड सभासद की गुंडागर्दी, अवैध निर्माण के शिकायतकर्ता को घर मे घुसकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद की गुंडागर्दी : अवैध निर्माण के शिकायतकर्ता को घर में घुसकर पीटा
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को अतिक्रमण की शिकायत करना भारी पड़ गया। नाराज वार्ड सभासद ने अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर में घुसकर जमकर गुंडागर्दी की।
सभासद ने सरेआम न सिर्फ उससे गालीगलौज करते हुए धमकी दी बल्कि विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। इस गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभासद समेत दो नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले संदीप कुमार जायसवाल के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले मोहल्ले में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट व महराजगंज पुलिस चौकी पर की थी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने अवैध निर्माण करा रहे बाबू श्रीवास्तव को कार्य रोकने की हिदायत दी थी। संदीप का कहना है कि इस बात को लेकर वार्ड सभासद अनूप श्रीवास्तव उससे नाराज थे।
संदीप ने बताया कि सोमवार रात दस बजे सभासद अनूप श्रीवास्तव अपने दर्जन भर साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और उससे गालीगलौज देने लगे। संदीप का आरोप है कि सभासद ने सरेआम गुंडई करते हुए जेसीबी लगाकर उसका मकान गिरा देने की धमकी दी।
उसने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा। मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कराकर मामले को शांत कराया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो देखकर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने संदीप की तहरीर पर सभासद अनूप श्रीवास्तव व बाबू श्रीवास्तव समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकाने व घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।