{"_id":"5978d6204f1c1bac188b47a1","slug":"151501091360-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघा ननद भाभी को किया बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघा ननद भाभी को किया बेहोश
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सुंघा ननद-भाभी को किया बेहोश
30 हजार नकदी व 60 हजार के जेवर ले उड़े टप्पेबाज
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में बुधवार को टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर ननद व भाभी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके घर में रखी 30 हजार की नकदी समेत करीब 60 हजार रुपये के जेवर लेकर चलते बने। पड़ोस की रहने वाली एक अन्य महिला जब उनके घर आई तो उसने दोनों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसने महिला के पति को इसकी सूचना दी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र में इस समय चोरों व टप्पेबाजों ने आंतक मचा रखा है। लगभग हर रोज वह एक नई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस भी मामला दर्ज कर इनका पता लगाने के बजाय पीड़ितों को थाने से टरका रही है जिससे इनके हौसले बुलंद हैं। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंहगूपुर गांव के रहने वाले गयालाल शर्मा ने बताया कि वह कस्बे के कटी तिराहे पर फर्नीचर की दुकान करता है। बुधवार को वह सुबह दुकान पर चला गया था। घर में उसकी पत्नी वंदना व बहन मीनू ही मौजूद थी। गयालाल के मुताबिक दोपहर में उसकी बहन मीनू किसी कार्य से गांव में गई थी जबकि पत्नी वंदना अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच घर में अज्ञात टप्पेबाज घुस आए और घर में सो रही उसकी पत्नी वंदना को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद टप्पेबाजों ने इत्मिनान से पूरे घर को खंगाला। गयालाल ने बताया कि घर में रखी 30 हजार रुपये की नकदी व करीब 60 हजार रुपये के जेवर टप्पेबाजों के हाथ लग गए। घर को खंगालने के दौरान ही उसकी बहन मीनू पहुंच गई तो टप्पेबाजों ने उसे भी नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और नकदी व जेवर लेकर चंपत हो गए। कुछ देर बाद जब पड़ो की रहने वाली एक महिला किसी काम से गयालाल के घर गई तो उसने ननद व भाभी को बेहोश पड़ा देखा और उसे सूचना दी। गयालाल ने नवाबगंज थाने पर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही सही घटना की जानकारी हो पायेगी।