फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 lac jewelery and cash stolen

15 लाख के गहने व नगदी चोरी

Thu, 02 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 02 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
15 lac jewelery and cash stolen
कोतवाली थाना क्षेत्र में मिल्ल्तनगर में महफूज आलम के घर को चोरों ने खंगाला। - फोटो : रमेश मिश्र
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाओं में करीब एक लाख 14 हजार नकद तथा करीब 14 लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान चोरी हो गया। मोतीगंज क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी शिक्षक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार संग घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। देर रात घर में घुसे चोर आठ हजार रुपये कैश व गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन


राजेंद्र के बड़े भाई उदयभान तिवारी के घर में भी चोरों ने धावा बोला। वहां से 15 हजार रुपये कैश व गहने चोरी हुए हैं। इसी गांव निवासी अमरजीत सिंह के घर से 20 हजार रुपये कैश व गहने और विशाल सिंह के घर से तीन हजार रुपये कैश व गहने चोरी हुए हैं। चारों पीड़ितों ने मोतीगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन



वजीरगंज क्षेत्र के टिकिया अशोकपुर गांव निवासी फरीद मोहम्मद के घर में बुधवार रात घुसे चोर 58 हजार रुपये कैश व गहने समेत करीब दो लाख रुपये का सामन चुरा ले गए। पुलिस ने डॉग स्क्वाएड के साथ मौका मुआयना किया है। फरीद ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनैलगंज के ग्राम नगवा कला के मजरा पांडेय पुरवा निवासी विनोद कुमार अवस्थी के घर में सेंध लगाकर घुसे चोर करीब चार लाख रुपये कीमत के गहने, एक लाख रुपये कीमत के बर्तन व एक लाख रुपये कीमत के कपडे़ व अन्य सामान चुरा ले गए। कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मौके पर डॉग स्क्वाएड के साथ छानबीन की मगर चोरों को कोई सुराग नहीं लग सका है।


मामले में रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जाएगी। छपिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर माफी गांव में बृज श्याम त्रिपाठी के घर में घुसे चोर बक्से व अटैची चुरा ले गए। इनमें 25 हजार रुपये नकदी व गहने समेत करीब दो लाख रुपये का सामान व शैक्षिक प्रमाणपत्र थे। सुबह घर के पास खेत में बक्सा पड़ा मिला, जिसमें चोर शैक्षिक प्रमाणपत्र छोड़ गए थे। बृज श्याम ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed