फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सात दुकानों का ताला तोड़ नकदी सहित लाखों के सामान चोरी

सात दुकानों का ताला तोड़ नकदी सहित लाखों के सामान चोरी

Fri, 04 Jan 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
सात दुकानों का ताला तोड़ नकदी सहित लाखों के सामान चोरी
रूपईडीह (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र के कस्बा आर्यनगर के भगवत राज मिश्रा कांप्लेक्स में बुधवार की रात सात दुकानों का शटर तोड़कर चोर 67900 रुपये सहित लाखों का सोने, चांदी के गहने, कपड़ा व अन्य सामान उठा ले गए। मामले की सूचना डायल हंड्रेड व पुलिस को दी गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज केसी सिंह सहित तीन थानों की पुलिस, डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



कौड़िया थाना क्षेत्र के कस्बा आर्यनगर स्थित भगवत राज मिश्रा कांप्लेक्स के व्यवसायी रोज की तरह बुधवार शाम अपनी दुकानें बंद कर अपने घर चले गए। देर रात चोरों ने मकान के बगल दीवार के सहारे कांप्लेक्स के अंदर घुसकर अंडरग्राउंड में बनीं तीन दुकानों व प्रथम फ्लोर की चार दुकानों के शटर का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन



चोर हलीम की दुकान गैलेक्सी फैशन के यहां से 11 जॉकेट, पांच जींस तथा 4000 नगद, एसके रेडीमेड शिवराज चौरसिया की दुकान से 5600 नगद, 46 जीन्स पैंट, स्वैटर 14, जाकेट 16, फुटवियर शॉप शमीम की दुकान से 8000 नगद, 2000 का लोकल जूता, प्रथम तल के ओम ज्वैलर्स ओम प्रकाश सोनी की दुकान से 15000 नगद, एक किलो चांदी व आठ ग्राम सोना, मिश्रा गारमेंटस सोनू मिश्र की दुकान से 7500 नगद, पांच पैन्ट, चार जाकेट, न्यू बांबे कलेक्शन रोज अली की दुकान से 22000 नगद, 12 लैगी, 10 सलवार शूट तथा सूफिया कास्मेटिक एण्ड फुटवियर शॉप माजिद की दुकान से 5800 नगद, चार स्वैटर तथा दो पैंट उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बृहस्पतिवार सुबह जब व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकान खोली तो दुकानों का शटर टूटा मिला। सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। इसकी सूचना लोगों ने कांप्लेक्स के मालिक राजेंद्र नाथ मिश्र व पुलिस को दी।



घटना की सूचना कांप्लेक्स मालिक राजेन्द्र नाथ मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को दी, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक रमा शंकर यादव, थाना कटरा बाजार के निरीक्षक दद्दन सिंह ,थाना खरगूपुर के निरीक्षक विवेक सिंह यादव, के साथ तरबगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी केसी सिंह ने डॉग स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर छानबीन करते हुए चोरी का शीघ्र खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed