{"_id":"5b6f28e14f1c1be5258b4696","slug":"141534011617-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका
गोंडा। पिपरी रोहुआ गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग को शुक्रवार की देर रात उसके घर से उसके गांव के ही रहने वाले दो युवक अपने साथ बुला ले गए थे। देर रात बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के पिपरी रोहुआ गांव के रहने वाले 70 वर्षीय भगवती शुक्ला को उसके गांव के ही रहने वाले दो युवक शुक्रवार की रात अपने साथ अपने घर बुला ले गए थे।
जहां देर रात भगवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसी गांव के रहने वाले देवर्षि कुमार का आरोप है कि गांव के दो युवक शुक्रवार की रात भगवती को अपने साथ घर बुला ले गए थे।
विज्ञापन
देवर्षि कुमार ने बताया कि भगवती शुक्ला के कोई औलाद नहीं थी और उनके पास काफी जमीन जायदाद भी है। देवर्षि समेत गांव के कई लोगों ने भगवती के हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे ने बताया कि शव का पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।