{"_id":"596fa5f14f1c1bd16e8b45c7","slug":"141500489201-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या की निर स्वयं लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या की निर स्वयं लगाई फांसी
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से नाराज युवक ने बेटे का गला घोंट लगाई फांसी
दो मौतों से थर्राया सोनौली मोहम्मदपुर गांव
पिता ने लगाया बेटे और पोते की हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
उमरीबेगम गंज। थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव में अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आए एक युवक ने मंगलवार की रात में अपने डेढ़ साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस मामले में सोमनाथ के श्वसुर की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के कडऱहनपुरवा गांव के रहने वाले सोमनाथ का विवाह उमरीबेगम गंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले रामू की बेटी नीलम के साथ हुआ था। उसे एक डेढ़ साल का बेटा सुमित भी था। सोमनाथ रोजी रोटी के सिलसिले में महाराष्ट्र के पुणे में रहता है। वह चार दिन पहले ही पुणे से गांव आया था और सोमवार को अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए अपनी ससुराल सोनौली मोहम्मदपुर गया था, लेकिन पत्नी के बिना ही वापस चला आया था। मंगलवार को उसे वापस पुणे जाना था लेकिन उसकी पत्नी ने उसे फोन कर वापस अपने मायके बुला लिया। सोमनाथ के ससुर रामू के अनुसार वह घर के आंगन में सोया था। रात में न जाने किस बात को लेकर उसने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे से लटक गया। बुधवार की सुबह सोमनाथ का शव घर के बाहर स्थित एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज ब्रम्हा सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि इस मामले में सोमनाथ के ससुर रामू की तहरीर पर मृतक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
इनसेट
पत्नी के चरित्र पर उठाया सवाल
मरने से पहले सोमनाथ ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है। सोमनाथ ने लिखा है कि उसकी पत्नी का चरित्र अच्छा नहीं है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी से बात करने वाले कई लोगों के फोन नंबर भी लिखे हैं। पुलिस इन नंबरों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
इनसेट
...तो किसके पास सो रहा था मासूम
सोनौली मोहम्मदपुर गांव में डेढ़ साल का मासूम सुमित रात में किसके पास सो रहा था इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमनाथ की सास का कहना है सुमित रात में उनके पास सो रहा था, जबकि उन्हीं के घर की एक दूसरी बुजुर्ग महिला ने सुमित को अपने पास सोने की बात पुलिस को बताई है। ऐसे में सोमनाथ सुमित तक कैसे पहुंचा इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। गांव के लोग भी दबी जुबान से इस पर शंका जाहिर कर रहे हैं।
इनसेट
बहू व उसके परिजनों पर बेटे व पोते की हत्या का आरोप
सोमनाथ के पिता राम जतन ने सोमनाथ की पत्नी व उसके परिजनों पर बेटे व पोते की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। रामजतन का कहना है कि बेटे व पोते की हत्या करने के बाद उसके ससुराल वाले घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। रामजतन ने अपने बेटे की पत्नी नीलम, श्वसुर रामू,सास अंजनी व साली मधु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। हांलाकि थानाध्यक्ष ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।