फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   14 thousand rupees robbed to the businessman

व्यवसायी से लूटे 14 हजार रुपये

Sat, 09 Jan 2016 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
रगड़गंज बाजार के रहने वाले एक पौध व्यवसायी से बाइक सवार लुटेरों ने शुक्रवार देर रात परसदा बाजार के पास तमंचे के बल पर साढ़े 14 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने तरबगंज थाने में लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार निवासी कृष्णचंद मिश्र का बेटा ललित मिश्र रगड़गंज-परसपुर मार्ग पर बरसड़ा गांव के पास पौधशाला चलाता है।

कृष्णचंद के मुताबिक उनके बेटे ने फैजाबाद जनपद में पौधों की आपूर्ति की थी। उसी का तकादा करने शुक्रवार की सुबह बाइक से वह फैजाबाद गया था।

वहां से साढ़े 14 हजार रुपये वसूलने के बाद वह शुक्रवार देर रात लौट रहा था। जब वह नवाबगंज-रगड़गंज मार्ग पर परसदा बाजार के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचे से धमकाकर साढ़े 14 रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरे शोर न मचाने की धमकी देकर नवाबगंज की ओर भाग गए।
विज्ञापन


इस मामले में ललित मिश्र ने तरबगंज थाने में मोटरसाइकिल सवार लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष तरबगंज योगेंद्र प्रताप सिंह सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed