फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आरपीएफ थाने से गायब हो गया 1.93 लाख रुपये से भरा थैला5

आरपीएफ थाने से गायब हो गया 1.93 लाख रुपये से भरा थैला5

Thu, 27 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ थाने से गायब हो गया 1.93 लाख रुपये से भरा थैला5
आरपीएफ थाने से गायब हो गया 1.93 लाख रुपये से भरा थैला
विज्ञापन


गोंडा। विभागीय संपत्ति की चोरी के लिए बदनाम रेलवे में एक और शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने रेल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अब आरपीएफ को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।

गुरुवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर ने अपने ही एक सिपाही पर 1.93 लाख रुपये से भरा थैला गायब करने का आरोप लगाते हुए गबन का मुकदमा जीआरपी थाने में दर्ज कराया है। अरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे में अब तक अधिकारी व कर्मचारी विभाग की संपत्ति चोरी कर विभाग को शर्मशार करते रहे लेकिन गुरुवार को एक नई घटना ने आरपीएफ की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने जीआरपी थाने में अपने ही विभाग के सिपाही उपेंद्र सिंह के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि सिपाही ने थाने में रखा 1.93 लाख रुपये का थैला गायब कर दिया है।

यह धनराशि आरपीएफ थाने में जमा कराई गई थी। लेकिन काफी खोजबीन के बाद पता चला कि 1.93 रुपये की यह धनराशि भी चोरी हो गई। इस पर आरपीएफ थाने में हड़कंप मच गया।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने इस मामले में अपने ही विभाग के सिपाही उपेंद्र सिंह के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज करा दिया है। हालांकि सिपाही उपेंद्र सिंह ने घटना से साफ इंकार करते हुए कहा कि उसे जबरदस्ती फंसा दिया गया है।

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि आरपीफ के कोतवाल प्रवीण कुमार की तहरीर पर सिपाही उपेंद्र सिंह के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


आरपीएफ एनई रेलवे आईजी राजाराम ने बताया कि लखनऊ डिवीजन के कमांडेंट को मामले में सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। अरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed