फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दो दिन लापता युवक का नदी में उतराता मिला शव

दो दिन लापता युवक का नदी में उतराता मिला शव

Wed, 10 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
दो दिन लापता युवक का नदी में उतराता मिला शव

विज्ञापन
दो दिन से लापता युवक का शव नदी में उतराता मिला

बालपुर गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के सरैया चौबे गांव के रहने वाले एक 40 वर्षीय युवक का शव बुधवार को लक्ष्मनुपर गांव के समीप टेढ़ी नदी में उतराता मिला। युवक दो दिन पहले घर से लापता हो गय था।

शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के सरैया चौबे गांव का रहने वाले मोहम्मद हबीब ने बताया कि उनका भतीजा कासिम पुत्र लतीफ (40) दो दिन पहले सोमवार को बालपुर बाजार ंजाने के लिए घर से निकला था मगर वह घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। रिश्तेदारी में चले जाने की आशंका के चलते थाने में कोई गुमशुदगी नही दर्ज कराई गई थी। बुधवार की सुबह कोतवाली के लक्ष्मनपुर गांव के समीप टेढ़ी नदी में एक युवक का शव उतराता दिखाई पड़ा तो आसपास के गांवों समेत इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मनपुर गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने इसकी सूचना देहात कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बालपुर राकेश ओझा ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई। इसके बाद सरैया चौबे में रहने वाले मोहम्मद हबीब को सूचना दी गई।


हबीब ने ही कासिम के शव को पहचाना। इसके बाद शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने कासिम की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। इस मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नही दी गई है। चौकी प्रभारी बालपुर राकेश कुमार ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed