फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गाड़ी चलाने के लिए साथी को मारडाला

गाड़ी चलाने के लिए साथी को मारडाला

Mon, 04 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी चलाने के लिए साथी को मारडाला
पूर्व विधायक के बेटे ने साथी को पीटकर मार डाला
विज्ञापन


गोंडा। शहर के बहराइच रोड के रहने वाले एक मासिक पत्रिका के संपादक की रविवार रात में नानापारा के पास उसके दोस्त और बाराबंकी के पूर्व विधायक पुत्तू अवस्थी के पुत्र टिंकू अवस्थी ने उसको पीटकर मार डाला।

हत्या के बाद उसकी स्कार्पियो गाड़ी लेकर दो दोस्त के साथ मौके से भाग निकला। सुबह सूचना घर पहुंची तो कोहराम मचा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जिले के जानकी नगर बहराइच रोड निवासी बृजनंदन तिवारी उर्फ मंटू (38) पुत्र जगदीश प्रसाद तिवारी एक पत्रिका के संपादक थे। साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंटू के पिता सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी जगदीश तिवारी के मुताबिक रविवार को वह घूमने के इरादे से अपने मित्र गोंडा निवासी बीडीसी सदस्य अनुराग सिंह के साथ लखनऊ गया था। वहां पर दोस्त व बाराबंकी के पूर्व विधायक पुत्तू अवस्थी के पुत्र टिंकू अवस्थी से मुलाकात हुई तो नेपाल घूमने का प्लान बन गया।

बृजनंदन की स्कार्पियों यूपी 45 के 0111 पर सवार होकर सभी नेपाल के लिए निकले। बाराबंकी के रामनगर पहुंचने पर टिंकू अवस्थी ने बृजनंदन के पास मौजूद पिस्टल और बंदूक अपने रामनगर स्थित पेट्रोल पंप पर रखवा दिया।

फिर सभी नेपाल चले गए। कहा कि कोतवाली नानपारा अंतर्गत हांड़ा बसेहरी गांव के निकट जब कार पहुंची तो सामने नीलगाय आ गई। किसी तरह दुर्घटना होते-होते बची। कार चलाने को लेकर बृजनंदन और टिंकू अवस्थी में विवाद हो गया।

टिंकू अवस्थी के साथ उसके दो दोस्त श्रवण कुमार और रिंकू भी थे। सबने मंटू को पीटकर मार डाला। इसके बाद टिंकू अवस्थी बृजनंदन की गाड़ी लेकर साथियों समेत भाग निकला। बृजनंदन के दोस्त और बीडीसी सदस्य अनुराग का कहना है कि बृजनंदन की तबियत खराब होते देख 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस बुलवाई। रात 2:20 बजे एंबुलेंस से बृजनंदन को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया।

यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस कप्तान सुनील सक्सेना ने बताया कि मृतक के भाई रणंजय तिवारी की तहरीर पर टिंकू अवस्थी, अनुराग, श्रवण कुमार और रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अनुराग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल जेएन शुक्लाके मुताबिक मंटू की स्कार्पियो गाड़ी व पिस्टल बंदूक भी रामनगर स्थित पेट्रोलपंप से बरामद कर ली गई है।
मासिक पत्रिका संपादक थे मंटू
बहराइच रोड निवासी बृजनंदन उर्फ मंटू तिवारी पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। राजनीतिक रसूख भी रखते थे। दो वर्ष पहले मंटू तिवारी ने गोनार्द संदेश नामक मासिक पत्रिका को भी लांच किया था और कई राजनीतिक हस्तियों के कारनामों को भी उजागर किया था।

वह इस मासिक पत्रिका के संपादक थे। इसके पहले वह कई अन्य पत्रों में भी काम कर चुके थे। माना जा रहा है कि मंटू तिवारी पत्रिका के प्रकाशन व संपादन के लिए अक्सर लखनऊ आया जाया करते थे।

मामले की लीपापोती में जुटी है पुलिस
बृजनंदन के साले देवकांत त्रिपाठी का कहना है कि जीजा की हत्या की गई है। लेकिन अब बहराइच की पुलिस लीपापोती में जुटी हुई है।

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने की मांग हुई थी। एसपी ने आदेश भी दिया, लेकिन अब तक वीडियोग्राफी मुहैया नहीं करवाई गई। देवकांत ने एक पुलिस अधिकारी पर पूर्व विधायक के बेटे को बचाने का आरोप लगाया है।

मौके पर ही हो चुकी थी मौत
मृतक के भाई रणंजय तिवारी और पिता जगदीश प्रसाद तिवारी ने बताया कि बृजनंदन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसकी पुष्टि एंबुलेंस लेकर पहुंचे चालक और टेक्नीशियन ने की है।


भाई तहरीर के आधार पर टिंकू अवस्थी, अनुराग, श्रवण कुमार और रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। सीओ नानपारा एसके यादव मामले की जांच कर रहे हैं। पूरे मामले पर नजर है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बृजनंदन के असलहों को रामनगर स्थित पेट्रोल पंप से बरामद किया गया है।
- सुनील सक्सेना पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed