फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अनियंत्रित होकर कार पलटी, चार लोग घायल

अनियंत्रित होकर कार पलटी, चार लोग घायल

Sun, 10 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर कार पलटी, चार लोग घायल
कार पलटने से चार लोग घायल
विज्ञापन


मुजेहना। धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाबगंज के निकट शनिवार की देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में बैगनआर में सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।

पीआरवी 877 डायल 100 के हेड कांस्टेबल धर्मराज मिश्र ने बताया कि शनिवार को एक बैगन आर पर सवार होकर कुछ लोग देर रात को धानेपुर आ रहे थे। रात ज्यादा होने के कारण समझ नहीं पाये और कस्बा बाबागंज पहुंच गए।
विज्ञापन


वहां पर जब जानकारी हुई तो वापस धानेपुर के लिए लौट रहे थे कि गोंडा-उतरौला मार्ग पर कस्बा बाबागंज के आगे अनियंत्रित होकर कार एक शीशम के पेड़ से टकरा कर पलट गई, जिससे उसमें सवार चालक समेत चार लोगों को चोटें आईं। उन्होंने बताया कि रात 2 बजकर 54 मिनट पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिपाही महेन्द्र कुमार यादव व चालक जव्वाद अली के साथ 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में ही कुछ लोग फंसे थे जिस पर थाने से सम्बद्ध डायल 100 पीआरवी 876 को भी फोन पर बुलाया और वाहन में फंसे लोगों को किसी तरह निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुजेहना में भर्ती कराया गया।

जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।108 एम्बुलेंस की व्यवस्था कराकर जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायल चालक अमित कुमार व अबरार निवासी मुस्तफाबाद थाना महमूदाबाद सीतापुर, शरीफ , अनवर, सलमान निवासी नानमऊ सीतापुर के हैं।

हमले में व्यापारी नेता समेत चार जख्मी
खरगूपुर गोंडा। स्थानीय नगर में रविवार अभी देर शाम हुए हमले में व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंची।


हमले में घायल व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल तिवारी, माया देवी पत्नी प्रेम लाल, प्रेमलता पत्नी शिवनाथ तिवारी तथा अनुभव कुमार पुत्र भरत लाल तिवारी को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। अचानक हुए हमले का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जाता है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि हमले में घायलों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed