फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   प्रोजेक्टर पर फिल्म देखते मारी गोली, दो घायल

प्रोजेक्टर पर फिल्म देखते मारी गोली, दो घायल

Sat, 09 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्रोजेक्टर पर फिल्म देखते मारी गोली, दो घायल

विज्ञापन
रंगबाजी में मारी गोली, दो गंभीर
मूढ़ाडीहा गांव का मामला, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। बसंतपुर तिवारी गांव के मजरे मूढ़ाडीहा में शुक्रवार की देर रात बरही संस्कार के दौरान दावत में लोग प्रोजेक्टर पर फिल्म देख रहे थे। इसी बीच रौब गालिब करने के चक्कर में एक युवक ने तमंचे से दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें दो किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक किशोर को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में कोतवाली देहात में आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना इटियाथोक क्षेत्र के विजयगढ़वा गंाव के रहने वाले माता प्रसाद ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के बसंतपुर तिवारी गांव के मजरे मूढ़ाडीहा के रहने वाले उनके रिश्तेदार नन्हें उर्फ सतनाम के यहां उसके बेटे की बरही थी। माता प्रसाद के मुताबिक बरही में उसके दो छोटे भाई कृष्ण कुमार (14) व प्रदीप (12) गए थे। वहां दावत के दौरान प्रोजेक्टर पर फिल्म चल रही थी। सभी लोगों के साथ ही उसके दोनों भाई भी फिल्म देख रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद मूढ़ाडीहा का रहने वाला बेचन भी फिल्म देख रहा था, अचानक उसने तमंचा निकाल लिया और गोली मार दी। गोली लगने से कृष्ण कुमार व प्रदीप गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में प्रदीप को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में माता प्रसाद ने कोतवाली देहात में बेचन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बोलिहो तौ मार देईब गोली
बसंतपुर तिवारी गांव के मजरे मूढ़ाडीहा में नन्हें उर्फ सतनाम के घर पर बरही के दिन शाम से ही लोग मौज-मस्ती कर रहे थे। वहां बेचन शाम से ही शराब की चुस्कियां ले रहा था। माता प्रसाद की माने तो उसके छोटे भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि बेचन जब नन्हें के घर पहुंचा तो उसने शराब पी रखी थी। वहंा पहुंचने के बाद भी कई बार शराब पी। जिससे वह नशे में झूम रहा था। इसके बाद प्रोजेक्टर पर चल रही फिल्म देखने आ गया। यहां फिल्म देखते समय बड़-बड़ा रहा था, लोगों ने उसे टोका तो कहा कि बोलिहों तौ मार देईब गोली। मगर लोगों ने इस बात को हंसी में टाल दिया। इसी बीच तमंचा निकालकर उसने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed