फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आधी रात पकड़े ट्रक से बरामद 22 मवेशी, 5 को भेजा जेल

आधी रात पकड़े ट्रक से बरामद 22 मवेशी, 5 को भेजा जेल

Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
आधी रात पकड़े ट्रक से बरामद 22 मवेशी, 5 को भेजा जेल
ट्रक से 22 मवेशी बरामद , 5 को भेजा जेल
विज्ञापन

मुखबिर से मिली सूचना पर कटराबाजार पुलिस को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
कटराबाजार (गोंडा)। कटराबाजार पुलिस ने शुकवार की देर रात एक ट्रक पर लादकर ले जाए जा रहे 22 मवेशियों को पांच लोगों के साथ धर-दबोचा। ट्रक से बरामद 22 मवेशियों को एक पशुपालक के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि मवेशियों को ले जा रहे पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

बताते हैं कि शुक्रवार की देर रात पुलिस को अपने किसी मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक ट्रक पर मवेशियों को लादकर उनकी हत्या के लिए ले जा रहे हैं। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह करनैलगंज-कटराबाजार रोड पर खड़े ही थे कि उन्हें पशुओं से लदा एक ट्रक करनैलगंज की तरफ जाता दिखाई दिया। जिसे गौरवा गांव के पास ओवरटेक करके पकड़ लिया गया। उनके मुताबिक ट्रक से कुल 22 मवेशी बरामद हुए। जिन्हें कटराबाजार के पशुपालक गयाप्रसाद के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि ट्रक ले जा रहे पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ डीपी सिंह के मुताबिक इस मामले में पकड़े गये मो.सलीम बंजारा, मो.असगर निवासीगण तराई महाराजगंज बलरामपुर, अकरम खान निवासी महरु मूर्तिहा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती, मो. सरीफ निवासी दुलारपुर थाना दरगाह सरीफ जिला बहराइच व मो. रफीक उर्फ वारिस निवासी अमया बाजार थाना उतरौला जनपद बलरामपुर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed