{"_id":"58fce80e4f1c1b9c5c8b5ee9","slug":"1-5-lacs-rupees-looted-to-the-pickup-driver-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप चालक से डेढ़ लाख रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप चालक से डेढ़ लाख रुपये लूटे
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद के मिल्कीपुर से शनिवार की रात गोंडा आ रही पिकअप को वजीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कुइयां गांव के पास ओवरटेक कर कार सवार चार बदमाशों ने रोक लिया और चालक को धमकाकर उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। चालक ने लूट की सूचना डायल 100 पर दी। इसके बाद हरकत में आई वजीरगंज पुलिस लुटेरों को तो नहीं तलाश सकी, मगर पिकअप चालक को पूरी रात थाने बिठाकर पूछताछ करती रही। रविवार की शाम वजीरगंज पुलिस ने घटनास्थल नवाबगंज बताकर चालक को एफआईआर दर्ज कराने के लिए नवाबगंज भेज दिया।
फैजाबाद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के तारुन बाजार के पूरे ललक निवासी रामसिंह ने बताया कि वह डेयरी की पिकअप गाड़ी लेकर प्रोडक्ट आपूर्ति करने व तगादा लेकर शनिवार की रात अपने साथी मानवेन्द्र सिंह के साथ गोंडा आ रहा था। तभी गोडा-फैजाबाद मार्ग पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कुइयां गांव के समीप कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और धमकाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
मानवेंद्र सिंह ने डायल 100 पर लूट की सूचना दी। इसके बाद पहुंची वजीरगंज पुलिस लुटेरों को तो तलाश नहीं सकी, मगर राम सिंह को थाने में पूरी रात बिठाकर पूछताछ करती रही। रविवार की शाम घटनास्थल नवाबगंज थाना क्षेत्र का बताकर उसे नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष वजीरगंज गोरखनाथ सरोज ने बताया कि घटनास्थल नवाबगंज का था, इसलिए चालक को नवाबगंज भेजा गया है। थानाध्यक्ष नवाबगंज दद्दन सिंह ने बताया कि रात में वजीरगंज ने कोई सूचना नहीं दी, रविवार की शाम लूट की सूचना दी है। चालक के आने पर पड़ताल की जाएगी।