{"_id":"580120204f1c1b762b28f961","slug":"1-35-lacs-rupees-robbed-to-the-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से 1.35 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से 1.35 लाख रुपये लूटे
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र के हड़ियागाड़ा चौराहे पर गुरुवार की रात तीन बदमाश एक व्यापारी की दुकान में जबरन घुस गए। विरोध करने पर तमंचेकी बट से पिटाई कर उसके पास से 1.35 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इससे अफरातफरी मच गई। मामले में पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली देहात में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गोगिया पूरे लंबुइया अहिरनपुरवा गांव के रहने वाले सोनू सिंह का कहना है कि उसकी हड़ियागाड़ा चौराहे पर सिंह ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। रात में वह अपनी दुकान के बगल में बनी गैलरी में सोया हुआ था कि तीन लोग उसकी दुकान पर आ धमके और दबोच कर गेट का ताला खेलने के लिए कहने लगे।
सोनू का कहना है कि जब उसने गेट खोलने से मना किया तो बदमाशों ने दरवाजे के भीतर हाथ डालकर सिटकनी खोल दी और भीतर घुस आए।
सोनू का आरोप है कि तीनों ने मिलकर तमंचे के बट से उसकी पिटाई की और उसके पास रखा 1.35 लाख रुपया लूट ले गए। इस संबंध में पीड़ित व्यापारी सोनू ने कोतवाली देहात में तीनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली देहात के प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।