फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,thief

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime,thief
22द्दस्रड्डश्च21-गोंडा के एसपी कार्यालय में पकड़े गए बाइक चोरों के संग एसपी व पुलिस टीम। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर तीन बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर कोतवाल पंकज सिंह की अगुवाई में चार टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को पुलिस टीमें क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मुकुल उर्फ सुशांत पुत्र अन्नू बाबू निवासी महारानीगंज घोसियाना थाना कोतवाली नगर गोंडा व रोहित यादव उर्फ नेपाली पुत्र प्रेमनाथ यादव निवासी बिरवा थाना कौड़िया गोंडा शामिल हैं। उनकी निशानदेही पर तीन चोरी की मोट साइकिलें बरामद की गईं। तलाशी के दौरान अभियुक्त मुकुल उर्फ सुशांत के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। रोहित के पास से एक चाकू बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ गोंडा नगर व जनपद कानपुर नगर से तीनों मोटरसाइकिलों को चुराए थे। आरोपी असली नंबर प्लेट बदलकर कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर प्रयोग कर रहे थे, तथा उन्हें बेचने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा किया गया है। एसपी ने पुलिस टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उधर, पटेलनगर स्थित एक पान की ढाबली से चोरों ने काफी मात्रा में सिगरेट, पान मसाला व 1500 रुपये उड़ा दिया। पीड़ित शंभू कसौंधन पुत्र स्व. दुर्गाप्रसाद निवासी पटेलनगर थाना कोतवाली नगर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि अभियुक्त अमित विश्वकर्मा को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान व 1500 रुपये बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापा मार कर 150 लीटर अवैध शराब बरामद
अभियान के तहत पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारकर 150 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना इटियाथोक, कौड़िया, नवाबगंज, वजीरगंज, धानेपुर, छपिया, कोतवाली देहात, कटराबाजार व कोतवाली नगर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed