{"_id":"62531647b255dd30a801d874","slug":"crime-smaggler-gonda-news-lko6255267189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-19-गोंडा के नवाबगंज में गो तस्करों से मुठभेड़ के बाद मौजूद पुलिसकर्मी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पशु तस्करों की धमक जिले में एक बार फिर बढ़ने लगी थी। 13 मार्च की रात में एक ट्रक से 24 पशु बरामद हुए थे। पशुओं को इस तरह लादा गया था कि दम घुटने से चार पशुओं की मौत हो गई थी। इस मामले में पशु तस्कर गैंग लीडर अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव का था। पुलिस को उसकी तलाश थी। एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बीती रात में पशु तस्कर सलीम के नवाबगंज क्षेत्र में होने और कुछ पशुओं को एकत्र रखने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस के वाहन पर फायरिंग हुआ। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में पशु तस्कर गैंग लीडर सलीम के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की।
थाना नवाबगंज पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में आरोपित दिलीप यादव को आठ अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया था। इससे पुलिस को सलीम के बारे में जानकारी भी मिली थी। उसी दिन से गैंग लीडर सलीम की तलाश हो रही थी। बीते 09/10 अप्रैल की रात्रि गैंग लीडर सलीम दोबारा अपने साथियों के साथ पशुओं को बांध कर तस्करी करने के लिए थाना नवाबगंज क्षेत्र में रखे हुआ था। इसकी सूचना मिले पर नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया था। एक गोली पुलिस वाहन के शीशे पर लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। एक गोली प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की ओर से गोली चलाने पर सलीम को लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।
छह पशुओं के साथ अवैध असलहा व हथियार बरामद
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार सलीम के पास से बरामदगी भी हुई है। उसके कब्जे से व घटनास्थल से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस मिला है। वहीं दो खोखा क ारतूस 315 बोर, तीन खोखा कारतूस 12 बोर, छह पशु व तीन गड़ासा आदि को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया, वहां से पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सलीम एक अंतर्राज्यीय पशु तस्कर है, जो अपने गैंग के सदस्यों के साथ पशुओं की तस्करी प्रदेश के साथ ही बिहार व झारखंड राज्यों में किया करता था। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन के लिए 25000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।