फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,ponds inchrochment

असलहा धारियों ने पाट दिया तालाब, सांसद नाराज

Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,ponds inchrochment
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे के किनारे स्थित पुराने तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे की सूचना पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के तेवर शुक्रवार की सुबह काफी सख्त हो गए। पटपरगंज रोड पर कोटिया मोहल्ले के सामने गुरुवार की देर रात्रि बड़ी संख्या में असलहों से लैस होकर कुछ लोग पहुंचे और आसपास के लोगों को डरा धमका कर तालाब की पटाई करने लगे। शुक्रवार की सुबह लोगों ने इसकी सूचना कैसरगंज सांसद को दी। इसके पूर्व भी तालाब पर हो रहे निर्माण की शिकायत सांसद से की गई थी।
विज्ञापन

मामले से नाराज सांसद मौके पर पहुंच गए और मोहल्ले वालों से पूरी जानकारी लेकर जिले के आला अधिकारियों से फोन पर बात अवैध कब्जे को रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने न सिर्फ तालाब पर कब्जे की सूचना डीएम को दी, बल्कि अवैध रूप से खनन करके लाई गई मिट्टी की सूचना खनन विभाग को दी। उन्होंने कहा कि बिना परमीशन के इतनी अधिक मिट्टी की कैसे और कहां से लाई गई। सांसद के तेवर देख हरकत में आई पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर काम को रोकवा कर जेसीबी को थाने पर लाकर सीज कर दिया। तालाब पर हो रहे अवैध कब्जेदारी की सूचना रात्रि में मोहल्ले के एक युवक द्वारा पुलिस से की गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने रात्रि में शिकायत कर्ता को ही थाने पर ले गई थी। हरकत से भी सांसद खफा हुए उन्होने पुलिस अधिकारियों से तत्काल शिकायत कर्त्ता को छोड़ने के निर्देश दिए। वह तब तक रुके रहे, जब तक शिकायत करने वाला युवक आ नहीं गया। उन्होंने अधिकारियों की मनमानी पर सवाल उठाया। कैसरगंज सांसद ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले का वीडियो भी लाइव किए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed