{"_id":"61f2d6a1fc59a1256d1d50e7","slug":"crime-police-tte-gonda-news-lko61522346","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मिला टीटीई का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में मिला टीटीई का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव स्थित एक होटल में संदिग्ध अवस्था में एक टीटीई का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल मालिक ने शव मिलने की जानकारी नगर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कानपुर जनपद के अनवरगंज रेलवे कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ शंकर लाल (43) का शव बड़गांव रानी बाजार स्थित एक होटल में संदिग्ध अवस्था में मिला। शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल मालिक की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के चचेरे भाई विमलेश कुमार ने बताया कि सिद्धार्थ 14 जनवरी को किसी निजी काम गोंडा गया था। तभी से वहीं था। कुछ दिनों से वह बीमार भी था।
चचेरे भाई ने बताया कि सिद्धार्थ रेलवे में फतेहगढ़ में टीटीई के पद पर तैनात था। उसका अक्सर गोंडा आना-जाना लगा रहता था। सिद्धार्थ किस काम से गोंडा आता-जाता था, इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। मृतक के दो बच्चे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कमरे में मिली शराब की बोतल
परिवारीजनों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ बहुत शराब पीता था। शराब पीने की वजह से बीमार रहता था। बुधवार के दिन भी होटल के कमरे में शराब की बोतल मिली। इससे लोगों को आशंका है कि अत्यधिक शराब पीने की वजह से ही उसकी मौत हुई है।