फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime khaleel tayer investigation

Gonda News: खलील टायर की संपत्ति को प्रशासन ने खंगाला

Wed, 01 Mar 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime khaleel tayer investigation
मौके पर जांच पड़ताल करते तहसीलदार सदर।
गोंडा। शहर की जमीनों के खरीद- फरोख्त का खेल कर करोड़ों की संपत्ति तैयार करने वाले खलील टायर की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पुलिस महानिरीक्षक की संस्तुति के बाद शुरू हुई जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। शहर के पांडेय तालाब की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए तिरंगा मार्केट पर प्रशासन की निगाह टिक गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने तिरंगा मार्केट की पैमाइश की। नगर कोतवाली के बगल बना तिरंगा मार्केट निर्माण के समय से ही विवादों के केंद्र में रहा है। आरोप है कि खलील टायर ने नजूल और तालाब की जमीन पर कब्जा कर इस कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया है।
विज्ञापन


कॉम्पलेक्स की बाउंड्रीवाल तालाब की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई है। प्रशासन से इसकी शिकायत भी हुई लेकिन खलील के रसूख के सामने प्रशासन के अधिकारी इस पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। अधिवक्ता रविप्रकाश पांडेय की शिकायत पर शासन स्तर से खलील टायर के संपत्तियों की जांच कराई जा रही है। प्रशासन खलील से जुड़ी संपत्तियों के दस्तावेज खंगालने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते मंगलवार को तहसीलदार सदर के नेतृत्व में सात सदस्यीय राजस्व टीम ने पटेल नगर स्थित तिरंगा कॉम्पलेक्स की पैमाइश की और तालाब पर कब्जा कर बनाई गई बाउंड्रीवाल की भी नापजोख की। तहसीलदार ने कॉम्पलेक्स में बनी दुकानों की पड़ताल की। इसके निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल के लिए नगर पालिका दफ्तर को खंगालने की तैयारी है।
बिना अंडरग्राउंड पार्किंग के बना दिया कॉम्पलेक्स
तिरंगा कॉम्पलेक्स में अंडरग्राउंड दुकानें तो बनाई गई हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके लेकर कई बार कॉम्पलेक्स के मालिक खलील को नोटिस भी दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अब जांच शुरू हुई है।


जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी
तालाब की जमीन पर कब्जा कर कॉम्पलेक्स का निर्माण कराए जाने की शिकायत पर तिरंगा कॉम्पलेक्स की पैमाइश की गई है। अब इससे जुड़े अभिलेखों की पड़ताल के लिए नगर पालिका दफ्तर में जाने की तैयारी है। अभिलेखों के जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- अखिलेश कुमार, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed